फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Sisamau MLA Naseem Solanki got emotional while welcoming Mahila Sabha

Kanpur: महिला सभा के स्वागत में भावुक हुईं सीसामऊ विधायक नसीम सोलंकी

Sat, 14 Dec 2024 09:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 14 Dec 2024 09:10 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Sisamau MLA Naseem Solanki got emotional while welcoming Mahila Sabha
सपा महिला सभा ने विधायक नसीम सोलंकी का स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी महिला सभा की मासिक बैठक में सीसामऊ विधायक नसीम सोलंकी का स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक नसीम भावुक हो उठीं और वादा कि जनसमस्याओं के समाधान को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर महिला सभा की अध्यक्ष अर्चना रावल में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध की घटनाओं पर चिंता जताई। पुलिस आयुक्त कार्यालय में आत्महत्या की प्रयास की घटना पर कहा गया कि इस सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस संवेदनहीन बना रहता है।
विज्ञापन


नवीन मार्केट स्थित जिला ग्रामीण कार्यालय में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। मासिक बैठक में मुख्य मुद्दा महिला उत्पीड़न और अपराध रहा है। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर नाकामी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस मौके पर विधायक नसीम सोलंकी का फूलमाला और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। सभा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष कल्पना द्विवेदी ने स्मृति चिन्ह और बाबा साहब आंबेडकर का चित्र भेट किया। अध्यक्षता अर्चना रावल और संचालन प्रदेश सचिव नीता सचान ने किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख मीना संखवार, महिमा शर्मा, द्रूपति पाल, संगीता यादव, खुशी मिश्रा, मंजु अहिरवार, सुनीता यादव, सुनीता वर्मा, प्रवेशिका शुक्ला, नसीम रज़ा, मनोज यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed