{"_id":"627a7fee315d045e62007dca","slug":"kanpur-shopkeepers-clashed-with-officers-who-went-to-rescue-child-laborers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बाल श्रमिकों को छुड़ाने गए अफसरों से भिड़े दुकानदार, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बाल श्रमिकों को छुड़ाने गए अफसरों से भिड़े दुकानदार, बुलानी पड़ी पुलिस
Tue, 10 May 2022 08:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 10 May 2022 08:40 PM IST
सार
सहायक श्रमायुक्त डॉ. नीकी नैनसी की अगुवाई में मंगलवार दोपहर को श्रम प्रवर्तन अधिकारी दबौली दुर्गा मंदिर के पास स्थित कपड़े की दुकान पहुंचे। यहां तीन बच्चे काम करते मिले। पुलिस दुकानदार को थाने ले आई। नोटिस देकर उसे छोड़ तो दिया लेकिन विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
मौके पर मौजदू पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बाल श्रमिकों को चिह्नित करने के बाद उन्हें छुड़ाने गई श्रम विभाग की टीम से दुकानदार भिड़ गया। कार्रवाई का विरोध जताते हुए दूसरे दुकानदार भी उसके समर्थन में आ गए। बाद में अफसरों को पुलिस बुलानी पड़ी। दुकानदार को थाने ले जाकर बच्चों की उम्र से संबंधी दस्तावेज जमा करने का नोटिस दिया है।
विज्ञापन
सहायक श्रमायुक्त डॉ. नीकी नैनसी की अगुवाई में मंगलवार दोपहर को श्रम प्रवर्तन अधिकारी दबौली दुर्गा मंदिर के पास स्थित कपड़े की दुकान पहुंचे। यहां तीन बच्चे काम करते मिले। दुकानदार से बच्चों के संबंध में जानकारी मांगी तो उसने दूसरे दुकानदारों को बुला लिया और विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद अफसरों ने गोविंदनगर पुलिस बुला ली और दुकानदार को थाने ले आई। नोटिस देकर उसे छोड़ तो दिया लेकिन विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि अध्यक्ष, राज्य बाल आयोग अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश पर एक से 10 मई तक चलाए गए अभियान में 37 जगहों से 50 किशोरों को छुड़ाया गया है। इन किशोरों को कौशल विकास संस्थानों में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। अपर श्रमायुक्त एसपी शुक्ला ने बताया कि श्रम कल्याण परिषद की योजनाओं की जानकारी देने के लिए उद्यमियों और व्यापारियों के साथ बैठक भी की गई।
विज्ञापन