फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Shivpal Singh Yadav gave a statement regarding Irfan Solanki

Kanpur: शिवपाल बोले- इरफान सोलंकी की कमी खल रही, झूठे मुकदमे लगाकर उसका उत्पीड़न किया जा रहा

Wed, 26 Apr 2023 01:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Apr 2023 01:44 PM IST
सार

शिवपाल सिंह यादव ने इरफान सोलंकी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे इरफान की कमी खल रही है। इरफान पर झूठे मुकदमे लगाकर उत्पीड़न करने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
Kanpur: Shivpal Singh Yadav gave a statement regarding Irfan Solanki
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को कानपुर में कहा कि उन्हें विधायक इरफान सोलंकी की कमी खल रही है। लेकिन वह मरहूम हाजी मुश्ताक सोलंकी का बेटा है किसी से डरने और घबराने वाला नहीं है। पूरा प्रदेश जानता है कि इरफान पर झूठे मुकदमे लगाकर उत्पीड़न करने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही शिवपाल ने नाम लिए बिना कहा कि अब मौजूदा सांसद भी भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन


इसका मतलब है कि भ्रष्टाचार की सीमा पार हो गई है। तभी सांसद भी आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के चुनाव में जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव यहां पार्टी की महापौर प्रत्याशी वंदना वाजपेयी के केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन मौके पर आए थे। इस मौके पर उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और नेताओं से भी बात कर एकजुटता की नसीहत की।
विज्ञापन


दूसरे प्रत्याशियों का फीड बैक लिया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव वर्ष 2024 के संसदीय चुनाव की दिशा निर्धारित करेगा। शुक्लागंज पुल पर प्रसपा के जिलाध्यक्ष रहे आशीष चौबे, महानगर अध्यक्ष फजल महमूद ने उनका स्वागत किया। इसके बाद शुक्लागंज से झाड़ी बाबा पड़ाव, पनचक्की, नरोना चौराहा आदि क्षेत्रों से होते हुए गुंजन टाकीज जरीब चौकी आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न स्थानों पर सपाइयों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता सुरेंद्र मोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद सुभाषिनी अली, विधायक अमिताभ वाजपेयी और मो. हसन रूमी, रामकुमार, सतीश निगम, नसीम रजा, अभिमन्यु गुप्ता, फतेह बहादुर सिंह गिल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed