Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Shiv Bhagwan Goswami stated that he would act as a bridge between advocates and the government

कानपुर: शिव भगवान गोस्वामी बोले- अधिवक्ताओं व सरकार के बीच सेतु का करेंगे काम, शासन को भेजेंगे प्रस्ताव

Thu, 05 Nov 2026 04:42 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 05 Nov 2026 04:42 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर कचहरी में आयोजित एक भव्य अभिनंदन समारोह के दौरान भाजपा विधि प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त सह-संयोजक एवं सहायक शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) शिव भगवान गोस्वामी ने कहा कि वह प्रदेश भर के वकीलों की समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन
Kanpur Shiv Bhagwan Goswami stated that he would act as a bridge between advocates and the government
शिव भगवान गोस्वामी का स्वागत करते अधिवक्ता - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं की हर समस्या के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर उसे सरकार तक पहुंचाने और समस्याओं के समाधान के लिए सेतु का काम करेंगे। यह विचार भाजपा विधि प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के सह संयोजक बने सहायक शासकीय अधिवक्ता शिव भगवान गोस्वामी ने स्वागत समारोह के दौरान रखे। पिछले दिनों भाजपा ने विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

विज्ञापन

इसी सूची में फौजदारी के सहायक शासकीय अधिवक्ता शिव भगवान गोस्वामी को विधि प्रकोष्ठ के सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पारस शर्मा को सदस्य बनाया गया है। वहीं भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र कार्य समिति अनुसूचित मोर्चा के सदस्य के रूप में राकेश सिद्धार्थ को भी नियुक्त किया गया है। अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति होने पर कचहरी में दोनों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos





शासन स्तर पर वार्ता की जाएगी
इसमें दोनों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही मिष्ठान वितरण हुआ। इस दौरान शिव भगवान गोस्वामी ने कहा कि अधिवक्ताओं से संबंधित समस्याओं का हर हाल में निदान कराने का प्रयास किया जाएगा। अधिवक्ताओं की कैशलेस इलाज की घोषणा की जा चुकी है। जल्द ही इसे अमली जामा पहनाने के लिए शासन स्तर पर वार्ता की जाएगी।
 

विज्ञापन

शासन को भेजा जाएगा तैयार प्रस्ताव
इसके अलावा भी पेंशन व अन्य समस्याओं के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा और उनके निस्तारण के लिए प्रयास किया जाएगा। अधिवक्ता राकेश सिद्धार्थ ने कहा कि अनुसूचित मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे निभाएंगे। स्वागत करने वालों में पं. रवींद्र शर्मा, अम्बरीश टंडन, अभय शर्मा, शरद मिश्रा, राजेश पांडे, आदित्य मिश्रा, संजय त्रिपाठी, अज्जू मिश्रा आदि रहे।

 

उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं की हर समस्या के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर उसे सरकार तक पहुंचाने और समस्याओं के समाधान के लिए सेतु का काम करेंगे। यह विचार भाजपा विधि प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के सह संयोजक बने सहायक शासकीय अधिवक्ता शिव भगवान गोस्वामी ने स्वागत समारोह के दौरान रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed