{"_id":"68139c7f37b5cb7f300235f7","slug":"kanpur-sgst-raids-transportnagar-warehouse-goods-worth-rs-30-lakh-seized-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: एसजीएसटी का ट्रांसपोर्टनगर के गोदाम पर छापा, 30 लाख का माल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: एसजीएसटी का ट्रांसपोर्टनगर के गोदाम पर छापा, 30 लाख का माल जब्त
Thu, 01 May 2025 10:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 01 May 2025 10:08 PM IST
सार
Kanpur News: एसजीएसटी की टीम को कॉपर, एल्युमिनियम स्क्रैप, लुब्रिकेंट ऑयल, परचून आदि का 66 नग माल अधिक मिला।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एसजीएसटी की टीमों ने गुरुवार को ट्रांसपोर्टनगर स्थित गोदाम पर छापा मारकर कर चोरी कर लाया गया माल पकड़ा। पर्चों के मिलान से 66 नग माल अधिक मिला। इसकी अनुमानित कीमत 30 लाख है, जिसे विभाग के अफसरों ने जब्त कर लिया। एडिशनल कमिश्नर स्टेट जीएसटी जोन द्वितीय आरएस विद्यार्थी के निर्देशन में एडिशनल कमिश्नर एसआईबी कुमार आनंद और ज्वाइंट कमिश्नर रणकेंद्र सिंह की अगुवाई में टीमों ने गोदाम पर कार्रवाई की।
इस दौरान मिले कॉपर स्क्रैप, एल्युमिनियम स्क्रैप, लुब्रिकेंट ऑयल, परचून आदि पर्चों से मिलान करने पर माल अधिक मिला। गोदाम संचालक अतिरिक्त माल के संबंध में दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इस पर माल जब्त कर लिया गया। विभाग की ओर से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।