फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur SGST clamps down on Madhuram Sweets detects tax evasion of 10 crore rupees

Kanpur: मधुरम स्वीट्स पर SGST का शिकंजा, 10 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी; चीनी खूब खरीदी पर मिठाई का हिसाब नहीं

Sat, 28 Feb 2026 04:30 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 28 Feb 2026 04:30 PM IST
सार

Kanpur News: अपर आयुक्त ग्रेड दो, एसआईबी कुमार आनंद ने बताया कि विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध डाटा एनालिसिस के बाद कर चोरी का आकलन किया गया। इसके बाद विभाग के अफसरों ने प्रतिष्ठान की रेकी कर छापा मारा। 10 करोड़ की कर चोरी मिली है। छापा खत्म कर दिया गया है। और आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur SGST clamps down on Madhuram Sweets detects tax evasion of 10 crore rupees
मधुरम स्वीट्स पर एसजीएसटी का छापा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में एसजीएसटी विभाग के एसआईबी की ओर से कल्याणपुर स्थित मधुरम स्वीट्स पर छापे में 10 करोड़ की कर चोरी पकड़ी गई है। यहां चीनी की बहुत बड़े स्तर पर खरीद दिखाई जा रही थी, जबकि मिठाई नहीं बन रही थी। डाटा एनालिसिस के जरिये कर चोरी का खुलासा किया गया है। उपायुक्त विनय कुमार गौतम के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम ने बुधवार को प्रतिष्ठान पर छापा मारा था। जांच के दौरान व्यापारी के स्टॉक से संबंधित लेखाबही अधूरी मिली।

विज्ञापन

फरवरी 2026 और नवंबर 2025 की दैनिक कर चालान सारांश, बिक्री पुस्तिका, नकद, उधार पुस्तिका और बिल पुस्तिका जब्त की गईं। जब्त नकद और उधार पुस्तिका की जांच में पता चला कि फर्म अपनी पारिवारिक फर्म बब्बू ढाबा को बिना कर चालान के खाद्य सामग्री की आपूर्ति करती थी जिस पर कोई कर नहीं चुकाया जा रहा था। मधुरम स्वीट्स विभिन्न प्रकार की मिठाई, चाट, समोसा और लस्सी का निर्माण व बिक्री करती है। यह नमकीन और चॉकलेट आदि खाद्य वस्तुओं का कारोबार भी करती है।

विज्ञापन

खरीद और दर्शाए गए कारोबार में भी मिली गड़बड़ी
विभाग के डाटा विश्लेषण से पता चला था कि फर्म ने वित्त वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 में नकद करदेयता बहुत कम स्वीकार की थी। गोपनीय सूचना मिली थी कि फर्म बेची गई सभी वस्तुओं के लिए ग्राहकों को बिल नहीं देती थी। जांच में यह भी पाया गया कि विभिन्न वित्त वर्षों में मिठाई निर्माण के लिए खरीदी गई कुल चीनी के सापेक्ष कारोबार सही नहीं दर्शाया गया था। बिक्री को कम दिखाकर कर चोरी की गई। इसके अतिरिक्त मिठाई बनाने में उपयोग की गई चीनी की खरीद और दर्शाए गए कारोबार में भी गड़बड़ी मिली है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed