फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Sex Racket, Pain of call girls in front of police, sir She was misled, took advantage of compulsion

कानपुर में देह व्यापार का धंधा: पुलिस के सामने कॉल गर्ल्स का दर्द, साहब! बहकावे में आईं..मजबूरी का उठाया फायदा

Thu, 05 Oct 2023 05:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 05 Oct 2023 05:52 AM IST
सार

Kanpur Crime: मौके से पकड़ी गईं तीनों कॉलगर्ल को पुलिस ने दोषी नहीं माना है। तीनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि एक युवक उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें इस धंधे में ले आया था। पुलिस अब उस युवक की भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur Sex Racket, Pain of call girls in front of police, sir She was misled, took advantage of compulsion
Kanpur Sex Racket - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में फीलखाना थाना क्षेत्र के मॉल रोड स्थित होटल रॉयल गैलेक्सी में बुधवार को पुलिस को छापे के दौरान देह व्यापार का गोरखधंधा पकड़ में आया। पुलिस ने मौके से तीन कॉलगर्ल समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में होटल मालिक, दो दलाल (एक महिला), एक ग्राहक शामिल हैं।

विज्ञापन


वहीं, मौके से पकड़ी गईं कॉल गर्ल्स के जिस्मफरोशी के धंधे में उतरने के पीछे कर कहानी सामने आई। तीनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि एक युवक उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें इस धंधे में ले आया था। पुलिस अब उस युवक की भी तलाश कर रही है। उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी आकाश पटेल ने बताया कि पिछले कई दिनों से होटल रॉयल गैलेक्सी में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिल रही थी। इसपर उन्होंने फीलखाना पुलिस फोर्स के साथ बुधवार दोपहर होटल में छापा मारा। मौके से तीन कॉलगर्ल, दो सौदा कराने वाले दलाल और दो ग्राहक मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तिजनक सामग्री, नौ मोबाइल फोन और 2400 रुपये बरामद
आरोपियों की पहचान होटल मालिक अश्विनी गुप्ता उर्फ अंशु, दलाल शुक्लागंज निवासी दयाशंकर तिवारी, दलाल किदवईनगर निवासी पूजा दुबे, होटल कर्मचारी रामकिशन गौतम व ग्राहक जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, नौ मोबाइल फोन और 2400 रुपये बरामद किए।

होटल के लाइसेंस संबंधित जानकारी हासिल की जा रही है
एडीसीपी आकाश पटेल ने बताया कि होटल के लाइसेंस संबंधित जानकारी हासिल की जा रही है। इसके साथ ही इसे सीज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। वहीं, कहा है कि मामले में संबंधित थाने के पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ होगी कि उन्हें कैसे जानकारी नहीं हो सकी।

किराये पर होटल लेकर रैकेट चलाने वाला फरार
एडीसीपी ने बताया कि होटल अंशु है। समरजीत नाम का शख्स उसे किराये पर लेकर उसमें सेक्स रैकेट चलवा रहा था। इसकी जानकारी होटल मालिक को भी थी। शुक्लागंज निवासी दयाशंकर और किदवईनगर निवासी पूजा ग्राहकों को लाते थे। समरजीत मौके से फरार हो गया है।

लालच देकर होटल में लाते थे ग्राहक
उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस की पूछताछ में दयाशंकर ने बताया कि वह ग्राहकों को लालच देकर होटल में लाते थे। उन्हें 600 से 1000 रुपये में कॉलगर्ल उपलब्ध करवाते थे। इसके एवज में संचालक से कमीशन मिलता था। इसका ज्यादा हिस्सा होटल मालिक लेता था।

बहकावे में आईं कॉलगर्ल को पुलिस ने नहीं माना दोषी
मौके से पकड़ी गईं तीनों कॉलगर्ल को पुलिस ने दोषी नहीं माना है। तीनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि एक युवक उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें इस धंधे में ले आया था। पुलिस अब उस युवक की भी तलाश कर रही है।

मेडिकल कराया, उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया
एडीसीपी के अनुसार तीनों कॉलगर्ल का मेडिकल कराया गया है। उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है। कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्हें छोड़ने की बात कही। बता दें कि होटल के मालिक अश्वनी गुप्ता उर्फ आशू हैं। उन्होने यह होटल समरजीत को किराये पर दे दिया। समरजीत होटल में रूम प्रोवाइड करारक सेक्स रैकेट चला रहा था।

आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
सेक्ट रैकेट के मामले में मुख्य अपराध दलालों, होटल मालिक और जिसने रेंट पर होटल ले रखा है। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। पकड़ी गईं लड़कियां स्थानीय हैं, कुछ लड़कियां उन्नाव जिले की हैं। लड़कियां अलग—अलग टाइम पर अलग समय पर आती थीं। इसकी जांच की जाएगी कि इस तरह का गैर कानूनी काम कब से चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed