{"_id":"6a5f2a70f7782a28000a3d99","slug":"kanpur-sewage-drain-overflows-makeshift-sandbag-barrier-fails-water-begins-flowing-towards-the-village-2026-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ओवरफ्लो हुआ गंदा नाला, मिट्टी की बोरियों का जुगाड़ भी फेल, गांव की ओर बहने लगा पानी, नरकीय बने हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ओवरफ्लो हुआ गंदा नाला, मिट्टी की बोरियों का जुगाड़ भी फेल, गांव की ओर बहने लगा पानी, नरकीय बने हालात
Tue, 21 Jul 2026 02:02 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:02 PM IST
सार
Kanpur News: कल्याणपुर ब्लॉक अंतर्गत कुरसौली गांव में मुख्य नाले की सफाई न होने के कारण बरसाती पानी ओवरफ्लो होकर वापस गांव की तरफ बहने लगा है। पंचायत अधिकारियों द्वारा पानी रोकने के लिए मिट्टी की बोरियां लगाने का जुगाड़ भी फेल साबित हुआ, जिससे ग्रामीणों की समस्याएं एक बार फिर गंभीर हो गई हैं।
विज्ञापन
ओवरफ्लो हुआ गंदा नाला
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में कल्याणपुर ब्लॉक के कुरसौली गांव में प्रशासन और पंचायत अधिकारियों की लापरवाही फिर उजागर हो गई है। मुख्य नाले की समय पर सफाई न कराए जाने के कारण अब नाला बरसाती पानी से पूरी तरह उफना चुका है। आगे नाला साफ न होने की वजह से पानी का निकास रुक गया।
विज्ञापन
इससे ओवरफ्लो होकर पानी सड़क की दूसरी दिशा से वापस गांव की तरफ बहने लगा है। गांव की तरफ बहते पानी को रोकने के लिए पंचायत अधिकारियों ने लीपापोती करते हुए रास्ते में मिट्टी भरकर बोरियां लगवाई थीं, ताकि पानी का रुख मोड़ा जा सके। लेकिन अधिकारियों का यह अस्थायी जुगाड़ पूरी तरह फेल साबित हुआ।
विज्ञापन
Trending Videos
गंदा पानी दोबारा गांव की तरफ बहने लगा
पानी का दबाव बढ़ने के कारण नाला एक बार फिर ओवरफ्लो हो गया और गंदा पानी दोबारा गांव की तरफ बहने लगा, जिससे स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मुख्य नाले की तल्लीझाड़ सफाई करा दी जाती, तो आज यह नौबत न आती। ग्रामीणों को जलभराव और गंदगी से भरी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।