फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Seven year old daughter testifies mother and lover sentenced to life imprisonment for murder

UP: सात साल की बेटी ने दी गवाही, हत्यारी मां और प्रेमी को उम्रकैद, मासूम बोली- कंबल के अंदर से देखी थी वारदात

Sat, 17 Jan 2026 07:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 17 Jan 2026 07:05 AM IST
सार

Kanpur News: कोर्ट में मासूम ने कहा कि आयुष और मेरी मम्मी नेहा ने पापा को कुछ सफेद-सफेद गिलास में घोलकर पिला दिया। उसके बाद पापा के खर्राटे बंद हो गए थे। पापा को हॉस्पिटल भेज दिया और आयुष अंकल और मम्मी नेहा मेरे साथ एक दिन होटल में रुके थे।

विज्ञापन
Kanpur Seven year old daughter testifies mother and lover sentenced to life imprisonment for murder
मृतक की पत्नी नेहा शर्मा को जेल ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में प्रेमी संग मिलकर पति को जहर देकर मार डालने और बिना किसी को बताए शव का अंतिम संस्कार कर देने के मामले में अपर जिला जज 20 नीलांजना ने पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद और 30-30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। घटना के बाद से पत्नी व प्रेमी दोनों जेल में ही बंद हैं। किदवई नगर वाई ब्लॉक निवासी पुनीत कुमार शर्मा के इकलौते बेटे प्रतीक का विवाह वर्ष 2017 में अयोध्या के फतेहगंज निवासी नेहा से हुआ था।

विज्ञापन

दो बच्चे मान्या और अभिराज थे। 6 मार्च 2024 को नेहा और प्रतीक बच्चों को साथ लेकर घर से निकले थे लेकिन 12 मार्च को नेहा सिर्फ बच्चों के साथ वापस लौटी। पूछने पर प्रतीक की गाड़ी खराब होने और बाद में लौटकर आने की बात कही। 16 मार्च को नेहा बच्चे को दवाई दिलाने का बहाना बनाकर बच्चों संग घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। पुनीत ने बेटे, बहू व बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई।

विज्ञापन

नेहा और आयुष को दोषी मानकर सजा सुनाई
पुलिस ने पड़ताल की तो नेहा द्वारा अपने प्रेमी व प्रतीक के दोस्त आवास विकास नौबस्ता निवासी आयुष शर्मा के साथ मिलकर लखनऊ के होटल में शराब में जहर मिलाकर प्रतीक की हत्या कर देने और फिर वहीं उसके शव का अंंतिम संस्कार कर देने का सच सामने आया। पुलिस ने नेहा और आयुष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एडीजीसी संजय कुमार झा ने बताया कि अभियोजन की ओर से मृतक के पिता, बेटी व होटल मैनेजर समेत सात गवाह कोर्ट में पेश किए गए। सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने नेहा और आयुष को दोषी मानकर सजा सुनाई।

विज्ञापन

Kanpur Seven year old daughter testifies mother and lover sentenced to life imprisonment for murder
प्रेमी आयुष शर्मा को जेल ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala

मां ने धमकाया- पापा के बारे में पूछा तो काट डालेंगे
प्रतीक की हत्या के बाद नेहा ने बेटी को धमकाया था। कहा था कि सबसे कह देना कि रास्ते में गाड़ी खराब हो गई, पापा को आने में चार दिन लगेंगे। तुमने पापा के बारे में पूछा तो काट के बाहर डाल देंगे। मां के धमकाने की बात सात साल की मासूम बच्ची ने कोर्ट में दिए बयान में बताई थी। बेटी ने बताया था कि हम पापा-मम्मी और पापा के दोस्त आयुष अंकल लखनऊ में एक होटल में रुके थे।

विज्ञापन

मासूम बोली- कंबल के नीचे से छिपकर देखा था
आयुष भी कानपुर से ही हम लोगों के साथ लखनऊ गए थे। पांच दिन होटल में रुके, कहीं घूमने नहीं गए। आयुष और मेरी मम्मी नेहा ने पापा को कुछ सफेद-सफेद गिलास में घोलकर पिला दिया, उसके बाद पापा के खर्राटे बंद हो गए थे। पापा को हॉस्पिटल भेज दिया और आयुष अंकल और मम्मी नेहा मेरे साथ एक दिन होटल में रुके। अगले दिन मैं, मेरा भाई और मम्मी घर लौट आए। बेटी ने यह भी बताया था कि उसने मां को जहर पिलाते हुए कंबल के नीचे से छिपकर देखा था।

होटल मैनेजर ने की नेहा-आयुष के साथ रुकने की तस्दीक
प्रतीक, नेहा और आयुष लखनऊ के जिस होटल में रुके थे, वहां के मैनेजर ने कोर्ट में दिए बयान में बताया था कि तीनों लोग एक साथ होटल के कमरा नंबर 205 में रुके थे। प्रतीक ने खुद रजिस्टर में इंट्री भी की थी। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर होटल स्टाफ कमरे पर गया तो पता चला कि प्रतीक की तबीयत खराब है। तब तक एंबुलेंस आ गई थी। नेहा व प्रतीक एंबुलेंस से गए थे, जबकि आयुष कार से एंबुलेंस के पीछे गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed