{"_id":"6192715587ea317d454f0afb","slug":"kanpur-selected-candidates-in-tgt-stopped-the-car-of-dios-created-a-ruckus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नियुक्ति पत्र न मिलने से नाराज टीजीटी में चयनित अभ्यर्थियों ने डीआईओएस की गाड़ी रोकी, हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नियुक्ति पत्र न मिलने से नाराज टीजीटी में चयनित अभ्यर्थियों ने डीआईओएस की गाड़ी रोकी, हंगामा किया
Mon, 15 Nov 2021 08:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 15 Nov 2021 08:11 PM IST
सार
अभ्यर्थियों का गुस्सा बढ़ता देख डीआईओएस ने काउंटर लगवाकर सभी के प्रमाणपत्रों की छायाप्रति को जमा करवाया और मंगलवार को मूल प्रति से जांच करने के बाद नियुक्त पत्र देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों ने डीआईओएस की गाड़ी रोकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) में चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र न मिलने से नाराज होकर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में हंगामा किया। हंगामें की सूचना पर पहुंचे डीआईओएस सतीश तिवारी की गाड़ी को अभ्यर्थियों ने बीच रोड में रोक लिया।
अभ्यर्थियों को सोमवार को नियुक्ति पत्र देने के लिए बुलाया गया। अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेने के लिए पहुंचे तो डीआईओएस कार्यालय में नहीं थे और कर्मचारी भी कुछ बता नहीं पा रहे थे। दोपहर के दो बजते बजते अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने डीआईओएस कार्यालय में नारेबाजी और हंगामा शुरु कर दिया।
अभ्यर्थियों ने बताया कि 26 अक्तूबर को टीजीटी का परिणाम आया था उसके बाद से दो बार उनको नियुक्ति पत्र देने के लिए बुलाया गया है लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना करके नियुक्ति पत्र नहीं दिया जाता है। दोपहर करीब पौने तीन बजे डीआईओएस सतीश तिवारी कार्यालय पहुंचे और अभ्यर्थियों से प्रमाण पत्रों की मूल और छायाप्रति लेकर बुधवार को आने की बात कही।
विज्ञापन
इतनी बात कहकर डीआईओएस जाने लगे तभी अभ्यर्थियों ने सभी प्रमाण पत्र की मूल और छायाप्रति होने की बात कहकर उनकी गाड़ी को रोक लिया। अभ्यर्थियों का गुस्सा बढ़ता देख डीआईओएस ने काउंटर लगवाकर सभी के प्रमाणपत्रों की छायाप्रति को जमा करवाया और मंगलवार को मूल प्रति से जांच करने के बाद नियुक्त पत्र देने का आश्वासन दिया। नियुक्ति पत्र लेने के लिए फतेहपुर, प्रयागराज, कानपुर देहात, उन्नाव, प्रतापगढ़, रायबरेली, औरैया, इटावा और जिले के कई इलाकों समेत कई जिलों के अभ्यर्थी आए थे।

शिक्षक नेताओं ने संभाली कमान, जमा कराए प्रपत्र
डीआईओएस कार्यालय में हंगामें की सूचना पर उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के प्रदेश संयोजक शैलेंद्र द्विवेदी और राहुल मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने डीआईओएस की ओर से लगवाए गए काउंटर में अभ्यर्थियों के प्रपत्रों की फाइल बनवाई और जमा करवाने में सहयोग किया।
मैने शारीरिक शिक्षा विषय में टीजीटी परीक्षा को पास किया है। दो बार नियुक्ति पत्र लेने आ चुका हूं। लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर टाल दिया जाता है। - शैलेंद्र प्रताप, रायबरेली
दो बार से बुला ले रहे हैं लेकिन नियुक्ति पत्र नहीं दे रहे हैं। घर से आने में पैसा खर्च होता है। मैने सोशल साइंस विषय में परीक्षा पास की है। - रोशन, प्रतापगढ़
चयन बोर्ड से फोन आया है कि जिस विषय में अभ्यर्थी ने परीक्षा पास की है। उस विषय में स्नातक और बीएड की मार्कशीट और प्रमाणपत्रों की जांच करने के बाद ही नियुक्ति पत्र बांटे जाएं। सभी नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। प्रमाणपत्रों की जांच के बाद दे दिए जाएंगे। - सतीश तिवारी, डीआईओएस