फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Scorpio rider hits bank clerk's father and runs away, death

Kanpur: बैंक क्लर्क के पिता को स्कॉर्पियों सवार टक्कर मारकर भागा, मौत से मचा कोहराम

Sat, 26 Apr 2025 07:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Apr 2025 07:30 PM IST
सार

कानपुर में हुए सड़क हादसे में बैंक क्लर्क के पिता की स्कॉर्पियों की टक्कर से मौत हो गई। हादसा काकादेव थानाक्षेत्र के कालपी रोड में शुक्रवार रात हुआ।

विज्ञापन
Kanpur: Scorpio rider hits bank clerk's father and runs away, death
विनोद कटियार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ड्यूटी खत्म करके दुकान से निकलते ही बैंक क्लर्क के साइकिल सवार पिता को सामने से आ रहे तेज रफ्तार स्कार्पियों सवार ने टक्कर मारी और भाग निकला। हादसा देख दुकान के लोग दौड़े और निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को पास लगे सीसीटीवी में हादसा कैद होते फुटेज मिल गया है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


दबौली सेकेंड निवासी विनोद कटियार (55) पिछले 22 वर्षों से कालपी रोड में स्थित गुलशन लाल चावला की दिल्ली इलेक्टि्कल फर्म में काम करते थे। परिवार में पत्नी मिथलेश, बेटा विकास महोबा के कुलपहाड़ में एसबीआई में क्लर्क है, वहीं आयुष बीसीए कर रहा है। बेटों ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार रात करीब 10 बजे पिता साइकिल से दुकान बंद करने के समय निकले ही थे, वैसे ही विजय नगर से मरियमपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार स्काॅर्पियो ने उन्हें सामने से टक्कर मारी और भाग निकला।
विज्ञापन


हादसे में वह साइकिल सवार उछलकर गिरे और अचेत हो गए। हादसा देख दुकान के लोग दौड़े और उन्हें निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बेटों के अनुसार पुलिस ने स्कार्पियों का नंबर मिला है। जिसे ट्रेस करने पर गाड़ी दो अप्रैल को शोरूम से निकाली की बात कही है। काकादेव इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया के अनुसार कार चालक का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed