फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Saraf father-son shot and robbed

कानपुर: सरेराह सराफ पिता-पुत्र को गोली मारकर लूटा, बोलेरो सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

Thu, 25 Nov 2021 01:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 25 Nov 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Saraf father-son shot and robbed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में किदवई नगर के ब्लॉक में बुधवार रात बोलेरो सवार बदमाशों ने सराफा कारोबारी पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और एक बैग लूटकर फरार हो गए। गोली कारोबारी के दाहिने हाथ पर और उसके बेटे के सीने पर लगी। पुलिस ने दोनों को सर्वोदय नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


सराफ के बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रही है। लूटे गए बैग में केवल लैपटॉप था। जहां वारदात हुई वहां पुलिस पिकेट है। किदवई नगर एम ब्लॉक निवासी सराफ सुरेश वर्मा की गायत्री ज्वैलर्स के नाम से के ब्लॉक में दुकान है।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े आठ बजे सुरेश व उनका बेटा शशांक दुकान बंद कर बस दो कदम ही बढ़े थे तभी सफेद रंग की एक बोलेरो आकर रुकी। दो असलहाधारी बदमाश उतरे और गोलियां चलाने लगे। पहले सुरेश के दाहिन हाथ पर गोली लगी। उसके बाद बदमाशों ने शशांक के सीने पर गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों खून से लथपथ होकर गिर पड़े तो बदमाश शशांक का बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में जेवरात नहीं थे। केवल लैपटॉप था। जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया उससे बदमाशों को बैग में जेवरात होने की आशंका थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया है।

सर्विलांस व सीसीटीवी की मदद से बदमाशों को ट्रेस करने का प्रयास जारी है। अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। कुछ सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर तफ्तीश की जा रही है। जल्द बदमाश गिरफ्त में होंगे।- असीम अरुण, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed