फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Sales Tax Bar Association organizes seminar speaker says ITR can be filed in both types  one and four

Kanpur: सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन की गोष्ठी का आयोजन, वक्ता बोले- आईटीआर एक और चार दोनों तरह से भर सकते हैं

Thu, 17 Jul 2025 01:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 17 Jul 2025 01:01 PM IST
सार

Kanpur News: सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने बताया कि आईटीआर एक और चार ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों तरह से भरे जा सकते हैं।

विज्ञापन
Kanpur Sales Tax Bar Association organizes seminar speaker says ITR can be filed in both types  one and four
सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन की गोष्ठी का आयोजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से बुधवार को लखनपुर स्थित सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें आयकर रिटर्नों और उनके संशोधनों के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि आईटीआर एक और चार ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों तरह से भरे जा सकते हैं। आईटीआर 2 व आईटीआर 3 के लिए आयकर विभाग ने केवल ऑफलाइन फाइलिंग एक्सेल यूटिलिटी ही नोटिफाई किया है।

विज्ञापन

मुख्य वक्ता सीए गोविंद माहेश्वरी ने बताया कि आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) फॉर्म में कई संशोधन लागू किए हैं। 15 सितंबर तक रिटर्न दाखिल किए जा सकते हैं। इस साल 107 दिन बीतने के बाद भी देरी की वजह से करदाताओं को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन

Kanpur Sales Tax Bar Association organizes seminar speaker says ITR can be filed in both types  one and four
सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन की गोष्ठी का आयोजन - फोटो : amar ujala

किए जा रहे हैं छापे और सर्वे
आयकर विभाग पिछले रिटर्नों का सत्यापन कर रहा है। इस क्रम में कार्रवाई भी की जा रही है। कटौतियों और छूटों के फर्जी दावे करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं के यहां छापे और सर्वे किए जा रहे हैं। इस मौके पर सुनील त्रिवेदी, एसपी सिंह, जेडी भाटिया, अवनीश मिश्रा, वीके गुप्ता, कुलदीप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed