फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Sagar Highway Bathed in Tricolour ABVP Organise 3km Long Tricolour Rally 100 Metre Long Flag Steal Show

तिरंगामय हुआ कानपुर-सागर हाईवे: अभाविप ने निकाली 3KM किमी लंबी तिरंगा यात्रा, 100 मीटर लंबा तिरंगा रहा आकर्षण

Thu, 13 Aug 2026 08:13 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 13 Aug 2026 08:13 PM IST
सार

Kanpur ABVP Tiranga Rally: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कानपुर दक्षिण जिले की ओर से 'हर नगर तिरंगा अभियान' और वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कानपुर-सागर हाईवे पर 100 मीटर लंबे तिरंगे के साथ 3 किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान युवाओं में भारी उत्साह देखा गया और गगनभेदी देशभक्ति के नारे गूंजे।
 

विज्ञापन
Kanpur Sagar Highway Bathed in Tricolour ABVP Organise 3km Long Tricolour Rally 100 Metre Long Flag Steal Show
कानपुर-सागर हाईवे पर दिखा देशभक्ति का अद्भुत नजारा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में स्वतंत्रता के पावन पर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर दक्षिण जिला इकाई द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा ने कानपुर-सागर हाईवे को पूरी तरह से तिरंगामय बना दिया, जिसे देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन
Trending Videos

इस आयोजन की सबसे बड़ा आकर्षकण यह रहा कि कार्यकर्ताओं ने 100 मीटर लंबे विशाल तिरंगे को हाथों में थामकर करीब तीन किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग वंदे मातरम, भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। अभाविप के प्रांत सहमंत्री मयंक पासवान ने इस दौरान कहा कि यह जेन-जी की तिरंगा यात्रा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा हमेशा राष्ट्रहित और राष्ट्रभक्तों के साथ खड़ा है
 

यह इस बात का प्रमाण है कि देश का युवा उन लोगों के साथ है, जो वंदे मातरम का सम्मान करते हैं। भारत माता की जयकार लगाते हैं, भारतीय सेना का आदर करते हैं और देश की एकता व अखंडता की बात करते हैं।

विज्ञापन





वहीं, जिला संयोजक प्रभात शर्मा ने कहा कि यह केवल एक तिरंगा यात्रा नहीं है, बल्कि यह समाज को यह संदेश देने का माध्यम है कि भारत का युवा हमेशा राष्ट्रहित और राष्ट्रभक्तों के साथ खड़ा है, न कि राष्ट्र विरोधियों के साथ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed