फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Safe stolen from zoo recovered with cash worth Rs 5.95 lakh

Kanpur: चिड़ियाघर से चोरी हुई तिजोरी 5.95 लाख की नकदी सहित बरामद, लकड़ी के पुल के नीचे छिपा दी थी

Sun, 29 Jan 2023 09:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 29 Jan 2023 09:04 AM IST
सार

एसीपी कर्नलगंज अकमल खान के अनुसार चिड़ियाघर के सभी गेट बंद कराकर किसी के भी आवागमन पर रोक लगा दी थी। परिसर में कांबिंग के दौरान लकड़ी वाले पुल के नीचे पुआल में छिपाई गई तिजोरी को नकदी समेत बरामद किया गया। वारदात में रात्रि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों पर शक है। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur: Safe stolen from zoo recovered with cash worth Rs 5.95 lakh
कानपुर चिड़ियाघर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर चिड़ियाघर के कैश रूम से चोरी हुई ढाई क्विंटल की तिजोरी को पुलिस ने दूसरे दिन शनिवार को कांबिंग के दौरान परिसर से ही बरामद कर लिया। तिजोरी में रखी 5.95 लाख की नकदी भी मिल गई है। पुलिस की सतर्कता से चोर तिजोरी को बाहर नहीं निकाल पाए। पुलिस शक के आधार पर रात्रि ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


चिड़ियाघर परिसर में स्थित प्रशासनिक भवन में कैश रूम बना है। इस कैश रूम में रखी भारीभरकम तिजोरी में चिड़ियाघर में आने वाले दर्शकों से होने वाली आय को रखा जाता है। अधिक कैश जमा होने पर उसे ट्रेजरी में जमा करा दिया जाता है। शुक्रवार की सुबह क्षेत्रीय वन अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता कैश रूम पहुंचे तो तिजोरी गायब थी। जबकि, मेन गेट में ताला बंद था। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की।
विज्ञापन


एसीपी कर्नलगंज अकमल खान के अनुसार चिड़ियाघर के सभी गेट बंद कराकर किसी के भी आवागमन पर रोक लगा दी थी। परिसर में कांबिंग के दौरान लकड़ी वाले पुल के नीचे पुआल में छिपाई गई तिजोरी को नकदी समेत बरामद किया गया। वारदात में रात्रि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों पर शक है। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ियों से बाहर ले जाने की फिराक में थे 
पुलिस ने आशंका जताई है कि रात के वक्त चोरों ने तिजोरी पुल के नीचे छिपा दी थी। शेरों के लिए मांस लेकर आने वाली गाड़ियों में तिजोरी रखकर बाहर ले जाने की तैयारी थी। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के कारण मौका नहीं मिल सका। 

फिंगरप्रिंट की मदद से पहुंचेंगे चोरों तक 
एसीपी के अनुसार, फोरेंसिक की मदद से तिजोरी से फिंगर प्रिंट जुटाए गए हैं। संदिग्ध कर्मचारियों के फिंगरप्रिंट का मिलान तिजोरी पर मिले फिंगरप्रिंट से कराया जा रहा है। इसकी मदद से जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed