फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur SAF Pistols Sent to Jammu & Kashmir Police Belt Fed Machine Guns Also Supplied

Kanpur: जम्मू-कश्मीर पुलिस को भेजी गई एसएएफ की पिस्टल, बेल्ट फेड मशीन गन की भी आपूर्ति की गई, ये हैं विशेषताएं

Tue, 14 Apr 2026 04:20 PM IST
Himanshu Awasthi अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 14 Apr 2026 04:20 PM IST
सार

Kanpur News: लघु शस्त्र निर्माणी कानपुर ने वित्त वर्ष 2025-26 में 327 करोड़ का रिकॉर्ड उत्पादन किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस को नौ एमएम पिस्टल की पहली खेप डिलीवर कर दी गई है।

विज्ञापन
Kanpur SAF Pistols Sent to Jammu & Kashmir Police Belt Fed Machine Guns Also Supplied
9 गुणा 19 एमएम की पिस्टल - फोटो : amar ujala

विस्तार

एडवांस्ड वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड की इकाई लघु शस्त्र निर्माणी (एसएएफ) में बनाई गई 9 गुणा 19 एमएम की पिस्टल जम्मू और कश्मीर पुलिस को भा गई है। पिस्टल की पहली खेप की डिलीवरी भी हो चुकी है। एसएएफ की 94.11 करोड़ की 7.62 एमएम कैलिबर वाली मैग गन भी जबलपुर स्थित सीओडी को भेजी गई है।

विज्ञापन

वहीं, निर्माणी ने वित्त वर्ष 2025-26 में उत्पादन के मामले में अब तक का उच्च स्तर हासिल किया है। निर्माणी ने लक्ष्य से ज्यादा 327 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड उत्पादन किया है। लगातार तीसरे वर्ष एसएएफ के उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई है। इस वित्तीय वर्ष का उत्पादन पिछले से 25 फीसदी अधिक है। पिछले साल 256 करोड़ का उत्पादन किया गया था।

विज्ञापन

900 करोड़ रुपये की बड़ी ऑर्डर बुक हैं
वहीं, 2023-24 में 226 करोड़ का उत्पादन हुआ था। बताया गया कि लघु शस्त्र निर्माणी के पास वित्त वर्ष 2027-28 तक के लिए 900 करोड़ रुपये की बड़ी ऑर्डर बुक हैं। इसमें 325 करोड़ रुपये से अधिक के ऑर्डर केवल वित्त वर्ष 2025-26 में मिले हैं।

Kanpur SAF Pistols Sent to Jammu & Kashmir Police Belt Fed Machine Guns Also Supplied
सुरेंद्रपति, महाप्रबंधक, लघु शस्त्र निर्माणी इकाई - फोटो : amar ujala

पिस्टल की विशेषताएं
कैलिबर: 9 गुणा 19 एमएम
मारक क्षमता: 100 मीटर
मैकेनिज्म: सिंगल शॉट और ऑटो मोड
वजन: 2.38 किलोग्राम से कम
कुल लंबाई: विस्तारित 608+5 एमएम, मोड़ी हुई 373+5 एमएम
मैगजीन क्षमता: 30 राउंड
फायर की दर: 800 रेट प्रति मिनट
परिचालन तापमान: माइनस 20 से 45 डिग्री

विज्ञापन

नाइन गुणा 19 एमएम पिस्टल की पहली डिलीवरी जम्मू और कश्मीर पुलिस को की गई है। इसके अलावा उन्हें बेल्ट फेड मशीन गन की भी आपूर्ति की गई है। इस पिस्टल की मांग असम राइफल, छत्तीसगढ़ पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा बलों ने भी की है। कई ऑर्डर मिले हैं। इस बार उत्पादन भी पिछले वित्तीय वर्ष से 25 प्रतिशत ज्यादा है।  -सुरेंद्रपति, महाप्रबंधक, लघु शस्त्र निर्माणी इकाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed