फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur's Vinod dubey journey from clay to music

कानपुर के विनोद का मिट्टी से म्यूजिक तक का सफर, गुलाबो-सिताबो में गाया 'क्या लेकर आए हो जग में' गाना

Sat, 13 Jun 2020 06:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 13 Jun 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
Kanpur's Vinod dubey journey from clay to music
विनोद दुबे - फोटो : amar ujala
माधव ने दिया मुझे माया को, माया ने दिया मुझे मां को, मां ने दिया मुझे मिट्टी को, मिट्टी ने दिया मुझे म्यूजिक को, म्यूजिक से ज्ञान में जाकर वापस माधव में मिल जाना है। संगीत से अपने इस प्रेम को इन लाइनों के माध्यम से आर्टिस्ट विनोद दुबे ने समझाने की कोशिश की है।
विज्ञापन


फिल्म गुलाबो-सिताबो में विनोद का लिखा और गाया गाना क्या लेकर आए हो जग में; खूब धूम मचा रहा है। विनोद ने क्राइस्ट चर्च कॉलेज से पढ़ाई पूरी की है और अब मुंबई में रहते हैं। समय मिलता है तो हूलागंज स्थित अपने पैतृक घर में अपने चाचा से मिलने आते रहते हैं। विनोद मिट्टी की कलाकृति बनाने के लिए मशहूर हैं। पोटरी गुरु के नाम से जाने जाते हैं।
विज्ञापन


 

Kanpur's Vinod dubey journey from clay to music
विनोद दुबे - फोटो : amar ujala
ऐसे मिला बड़ा ब्रेक
विनोद बताते हैं कि जब वह छात्रों को मिट्टी से खिलौने व मूर्ति बनाना सिखाते थे तो उसी समय टेबल बजाकर लोकगीत भी गुनगुनाया करते थे। उनकी एक छात्रा प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर शांतनु मोइत्रा की पत्नी हैं। शांतनु से उनके द्वारा ही मुलाकात हुई जो एक लोक गायक की खोज कर रहे थे।

विनोद ने अपना लिखा हुआ गीत उन्हें सुनाया तो वे प्रभावित हुए। कुछ दिन बाद उन्होंने रिकॉर्डिंग के लिए स्टूडियो बुला लिया। इस गाने को गुलाबो सिताबो में जगह मिल गई। अब उनको कई बड़े प्रोजेक्ट के ऑफर आए हैं।

बचपन से रहा लिखने का शौक
विनोद ने बताया कि उनका गांव उन्नाव है जहां पर वह बचपन में अपने दादा के साथ रामायण पढ़ा करते थे। बचपन से ही लिखने का शौक रहा जो समय के साथ बढ़ता चला गया। पिता शिव प्रकाश दुबे, गिरीश कर्नाड की 'उत्सव' व गोविंद निहलानी की 'तमस' जैसी फिल्मों में चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर रहे हैं। ओमपुरी तथा कुलभूषण खरबंदा के सेक्रेटरी भी रहे। विनोद ने कहा कि महामारी खत्म होने के बाद वह कानपुर आएंगे और लाइव परफॉर्मेंस देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed