फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Rural Journalists Association holds a seminar Avnish Tiwari elected as the new president

Kanpur: ‘तुम हार ना मानो कलमकार’, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की गोष्ठी, अवनीश तिवारी बने नवनिर्वाचित अध्यक्ष

Thu, 13 Aug 2026 11:10 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 13 Aug 2026 11:10 AM IST
सार

Kanpur News: नरवल तहसील के सरसौल कस्बे में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की ओर से एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कवि धीरपाल सिंह ‘धीर' ने अपनी ओजस्वी कविताओं से पत्रकारों का हौसला बढ़ाया। वहीं, नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवनीश तिवारी ने निष्पक्ष पत्रकारिता और पत्रकारों के हितों के लिए पूरी ईमानदारी से काम करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
Kanpur Rural Journalists Association holds a seminar Avnish Tiwari elected as the new president
अवनीश तिवारी, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील अध्यक्ष - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नरवल तहसील के विकासखंड सरसौल कस्बे में स्थित पंडित ढाबा में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की ओर से एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में युवा पत्रकारों को जागरूक करते हुए कवि धीरपाल सिंह "धीर" ने अपनी कविता के माध्यम से सभी का हौसला बढ़ाया। मंच से कवि धीर ने कहा "बढ़ रहा भले हो अनाचार, तुम हार ना मानो कलमकार।

विज्ञापन

साहस और धैर्य निपुणता से सच्चाई लिखना सहस बार, तुम हार ना मानो कलमकार। उन्होंने कहा कि आज के समय में सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले बहुत कम लोग रह गए हैं। ऐसे में बिना किसी रुकावट के सत्य की राह पर चलते हुए समाज हित में निरंतर कार्य करना ही पत्रकार का धर्म है।

विज्ञापन





संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाऊंगा
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवनीश तिवारी ने की। अवनीश तिवारी ने कहा कि पत्रकार साथियों ने मुझ पर भरोसा करके इस पद की जिम्मेदारी दी है। मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ दिन-रात सच्चे पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करूंगा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाऊंगा।

विज्ञापन

पत्रकार हितों के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का संकल्प
सभी ने निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का संकल्प लिया। गोष्ठी में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राम चीज निषाद, समाजसेवी चंद्रभान सिंह परिहार, पम्मी गुप्ता, अभिषेक अवस्थी सहित क्षेत्र के कई पत्रकार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed