फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Rs 5.08 lakh extorted under pretext of securing government job case registered against three individual

कानपुर: सरकारी नौकरी का झांसा देकर 5.08 लाख वसूले, मांगने पर डेढ़ घंटे बंधक बनाकर पीटा, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 07 Oct 2026 04:37 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 07 Oct 2026 04:37 PM IST
सार

Kanpur News: ग्वालटोली थाना क्षेत्र में सरकारी शिक्षक की नौकरी का झांसा देकर एक युवक से 5.08 लाख ठगने का मामला सामने आया है। रकम वापस मांगने और नियुक्ति पत्र न मिलने पर पीड़ित युवक को डेढ़ घंटे तक बंधक बनाकर पीटा गया और उसकी जेब से 3,300 छीन लिए गए।

विज्ञापन
Kanpur Rs 5.08 lakh extorted under pretext of securing government job case registered against three individual
ग्वालटोली थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सरकारी शिक्षक की नौकरी का सपना दिखाकर 5.08 लाख रुपये लेने के बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं मिला। रकम वापस मांगने पर युवक को डेढ़ घंटे बंधक बनाकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान और जेब से रुपये छीन लिए गए। ग्वालटोली पुलिस ने खलासी लाइन निवासी विजय कुमार की तहरीर पर प्रखर मिश्रा, उसकी मां मधु मिश्रा और सौरभ मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

पीड़ित विजय का आरोप है कि एक जून 2026 से प्रखर और सौरभ ने उसे सरकारी शिक्षक की नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। एक लाख रुपये पहले और तीन लाख रुपये नौकरी लगने के बाद वेतन से देने की बात कही गई। इसके बाद प्रखर के खाते में यूपीआई से कई किस्तों में रकम ली गई। शुरुआत में 3500, 21,500, 4000, 21,000 और 20,000 रुपये दिए गए। चार लाख रुपये पूरे करने का दबाव बढ़ा, तो विजय ने पीएनबी और डाकघर की एफडी तुड़वाई।

विज्ञापन
Trending Videos

कुल भुगतान 5,08,050 रुपये का हुआ
रकम जुटाने के लिए स्लाइस बैंक से 72 हजार, क्रेडिटबी से 20,500 और बजाज फाइनेंस से 80,500 रुपये का कर्ज भी लिया। आरोप है कि चार लाख रुपये लेने के बाद नियुक्ति पत्र और आईडी के नाम पर एक लाख रुपये और मांगे गए। फिर प्रयागराज में माध्यमिक शिक्षा परिषद से नियुक्ति पत्र आने, टोल डीजल और अधिकारियों को रुपये देने के नाम पर 1,08,050 रुपये अतिरिक्त मांगे गए। विजय के मुताबिक, यूपीआई और नकद में रकम देने के बाद नौ सितंबर को अंतिम एक हजार रुपये मिलाकर कुल भुगतान 5,08,050 रुपये हुआ।

विज्ञापन

डेढ़ घंटे कमरे में बंद रखा और 20 हजार रुपये मांगे
विजय के अनुसार, 16 अगस्त को प्रखर, मधु और सौरभ ने उसे प्रखर के घर बुलाकर करीब डेढ़ घंटे कमरे में बंद रखा और 20 हजार रुपये मांगे। रुपये नहीं होने पर उसने जान बचाने के लिए यूपीआई से पांच हजार रुपये दिए, तब उसे छोड़ा गया। 23 अगस्त को प्रखर और सौरभ उसे कार से मॉडल स्कूल के पास ले गए और करीब आधे घंटे कार में बंद रखकर और रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। 12 सितंबर को दोनों विजय के घर पहुंचे और पांच हजार रुपये फिर मांगे।

विज्ञापन

मामले की जांच कर रही है पुलिस
विजय के विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप है। प्रखर ने बाल पकड़े, जबकि सौरभ ने जमीन पर गिराकर पीटा। आरोप है कि इसी दौरान जेब से 3300 रुपये भी छीन लिए गए। शोर सुनकर परिवार और मोहल्ले के लोग जुटे तो दोनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। विजय ने पुलिस को यूपीआई भुगतान और व्हाट्सएप चैट के साक्ष्य होने की बात कही है। ग्वालटोली थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित ने मां बेटे से अपनी जान को खतरा भी बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed