{"_id":"61e54008ac8eea6e230d71a7","slug":"kanpur-rs-22-lakh-found-from-car-team-of-income-tax-department-reached-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कानपुर में आरएसपीएल के कैशियर की कार से 22 लाख रुपये बरामद, ब्योरा न देने से की गई सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कानपुर में आरएसपीएल के कैशियर की कार से 22 लाख रुपये बरामद, ब्योरा न देने से की गई सीज
Mon, 17 Jan 2022 03:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 17 Jan 2022 03:43 PM IST
सार
कानपुर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान में नगदी मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार रात चकेरी थाने में कार से 50 लाख की नगदी मिलने के बाद आज भी फजलगंज में कार से चेकिंग के दौरान 22 लाख की नगदी मिली है।
विज्ञापन
कानपुर में इसी कार से मिला 22 लाख कैश
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर फजलगंज पुलिस ने सोमवार दोपहर चार खंभा चौराहे से आरएसपीएल के कैशियर की कार से 22 लाख रुपये की नकदी बरामद की। स्टैटिक व आयकर विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की। कैशियर नकदी का ब्योरा नहीं दे सका। वह यह नहीं बता सका कि इसका स्रोत क्या है। इसलिए आयकर विभाग के निर्देशानुसार पुलिस ने नकदी सीज कर दी है।
आचार संहिता लागू होने के बाद से पुलिस की फ्लाइंग स्कॉट व प्रशासन की स्टैटिक टीमें सक्रिय हैं। फजलगंज पुलिस व फ्लाइंग स्कॉट की टीम सोमवार दोपहर करीब बारह बजे चार खंभा चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक कार को रोका। इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि कार में मौजूद एक शख्स ने अपना नाम पवन शुक्ला बताया। वह आरएसपीएल कंपनी में कैशियर है।
उसके साथ दो गार्ड रामकुमार सिंह व हरिपाल सिंह भी थे। कार से 22 लाख रुपये की नकदी मिली। पवन नकदी संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसलिए नकदी सीज कर दी गई है। उधर रविवार रात जूही निवासी नरेंद्र पांडेय की कार से ढाई लाख रुपये मिले थे। सोमवार को नरेंद्र ने कैश का पूरा ब्योरा पुलिस व स्टैटिक टीम के सामने रखा। इसके जिसके बाद कैश रिलीज कर दिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि शनिवार रात चकेरी में पुलिस और स्टैटिक टीम ने उरई निवासी बसपा नेता शमसुद्दीन के भतीजे अमीन की कार से 50 लाख रुपये बरामद किए थे। थाने में पूछताछ के दौरान पुलिस और आयकर अफसरों ने अमीन से दस्तावेज मांगे, जिससे पता चल सके कि नकदी कहां से लाई गई और कहां ले जाई जा रही थी। लेकिन, वह कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। आशंका है कि नकदी चुनाव में खर्च करने के लिए ले जाई जा रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए भी टीमें जांच कर रही हैं। नकदी चकेरी थाने में रखी गई है।