{"_id":"63a6fd6c626e6a27f45afd03","slug":"kanpur-robbery-bank-employee-officer-will-be-investigated","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Robbery: बैंक प्रबंधन अब ढूंढ रहा घर का भेदी, जांच टीम बनी, बैंक कर्मचारी-अफसरों की होगी पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Robbery: बैंक प्रबंधन अब ढूंढ रहा घर का भेदी, जांच टीम बनी, बैंक कर्मचारी-अफसरों की होगी पड़ताल
Sat, 24 Dec 2022 07:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 24 Dec 2022 07:16 PM IST
सार
चीफ मैनेजर की अगुवाई में बैंक में हुई चोरी की हर बिंदु पर पड़ताल की जाएगी। इसमें सुरक्षा के अलावा बैंक के कर्मचारी-अफसरों की भी जांच होगी। क्योंकि बैंक प्रबंधन को शक है कि कोई अंदर का भी वारदात में शामिल होगा।
विज्ञापन
kanpur bank robbery
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में पड़ोसी के प्लॉट से सुरंग खोदकर एसबीआई की भौंती शाखा के स्ट्रांग रूम में पहुंचकर गोल्ड वॉल्ट से 94 लाख के जेवर पार करने के मामले में एसबीआई का उच्च बैंक प्रबंधन भी सकते में है। बैंक अब घर का भेदी खोजना में लगा है। बैंक प्रबंधन ने चार सदस्यीय जांच टीम गठित की है।
चीफ मैनेजर की अगुवाई में बैंक में हुई चोरी की हर बिंदु पर पड़ताल की जाएगी। इसमें सुरक्षा के अलावा बैंक के कर्मचारी-अफसरों की भी जांच की होगी। क्योंकि बैंक प्रबंधन को शक है कि कोई अंदर का भी वारदात में शामिल होगा। अलार्म न बजना, सटीक जगह पर खोदी गई सुरंग से यह शक गहराता जा रहा है। दो बैंक अफसरों की प्रारंभिक जांच में पता चला कि लिमिट के अनुसार ही करेंसी चेस्ट में 35 लाख और गोल्ड रखे थे। गोल्ड वॉल्ट में गोल्ड लोन के लिए रखे गए 29 ग्राहकों के 29 पैकेट थे जो चोरी किए गए थे।

चार सदस्यीय टीम बैंक के हर कर्मचारी या अफसर की पड़ताल करेगी। संलिप्तता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बैंक शाखा की गोल्ड लिमिट और कैश लिमिट सही मिली है।- डीजीएम, एसबीआई, नीलेश द्विवेदी
विज्ञापन विज्ञापन