फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Robbers lingered in the area for three hours after the incident, but police failed to apprehend them

Kanpur: वारदात के तीन घंटे तक क्षेत्र में मंडराए लुटेरे, न पकड़ सकी पुलिस

Mon, 06 Oct 2025 09:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Oct 2025 09:43 PM IST
सार

गोविंदनगर और नौबस्ता थाना क्षेत्र में रविवार को बाइक सवार पांच बदमाशों ने लूट की थी। नौबस्ता में भी वारदात के बाद किदवईनगर से लेकर बसंतीनगर की ओर  बदमाश घूमते नजर आए।

विज्ञापन
Kanpur: Robbers lingered in the area for three hours after the incident, but police failed to apprehend them
रतनलाल नगर में लूट वाले स्थान का निरीक्षण करने पहुंचे डीसीपी साउथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस की मुस्तैदी के दावों की पोल रविवार को पांच लुटेरों ने खोल दी। तीन ने एक ही बाइक पर सवार होकर रतनलालनगर में महिला की चेन लूटी। तीन घंटे तक इलाके की गलियों में ही मंडराते रहे। वहीं, नौबस्ता में बाइक सवार दो लुटेरों ने महिला की चेन लूट ली। लुटेरे किदवईनगर से लेकर बसंतीनगर और रामादेवी चौराहे की ओर घूमते रहे फिर पुलिस इन्हें पकड़ नहीं सकी। दोनों ही वारदातों में लुटेरों की गाड़ियों में नंबर प्लेट नहीं थीं।

विज्ञापन


रविवार को रतनलालनगर में ज्योति गुप्ता की चेन लूटने वाले लुटेरे इस कदर बेखौफ थे कि उन्होंने न अपना चेहरा छिपाया और वारदात के बाद इलाका भी नहीं छोड़ा। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में तीनों नजर आए। उनकी उम्र 25 से 35 के बीच है। फुटेज में बदमाश रतनलालनगर चौकी क्षेत्र के ही जैना पैलेस, भरत चौराहे वाली सड़क, पेट्रोल पंप के पीछे, बर्रा चार वाले पुल के पास, एचआईजी और एमआईजी की गलियों में तीन घंटे तक बाइक से चक्कर लगाते दिखे हैं। ऐसे में अगर पुलिस वारदात के तुरंत बाद सक्रिय हो जाती तो लुटेरों को पकड़ा जा सकता था।
विज्ञापन

 

Kanpur: Robbers lingered in the area for three hours after the incident, but police failed to apprehend them
फुटेज में दिखे रतनलाल नगर में बाइक सवार लुटेरे - फोटो : अमर उजाला
वहीं, नौबस्ता थाना क्षेत्र के स्वामी पद्मनाभ मंदिर के पास किदवईनगर एच ब्लाॅक निवासी नंदिनी शुक्ला की भी चेन लूटी गई। नौबस्ता पुलिस को जो फुटेज मिले हैं उसमें बाइक सवार एक लुटेरा हेलमेट और पीछे बैठा लुटेरा मास्क लगाए दिखा। वारदात के बाद इलाके में घूमते हुए महाराजपुर की ओर भाग गए। सोमवार को डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी घटनास्थल पहुंचे। डीसीपी साउथ ने बताया कि वारदातों का खुलासा करने के लिए टीमें लगा दीं गईं हैं। एक टीम लगातार फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही दोनों वारदातों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed