फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur robber was arrested in late night encounter  had escaped after evading the security guard

Kanpur: देर रात मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार, ज्वेलर्स शॉप चोरी का है आरोपी, संतरी को चकमा देकर हुआ था फरार

Wed, 28 Jan 2026 10:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 28 Jan 2026 10:30 AM IST
सार

Kanpur News: गुजैनी थाने से फरार शातिर लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया है, जिसने पूछताछ में कई वारदातों को स्वीकार किया है।

विज्ञापन
Kanpur robber was arrested in late night encounter  had escaped after evading the security guard
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar ujala

विस्तार

कानपुर में गुजैनी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने बीती रात थाने से फरार शातिर अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी कल्लू उर्फ विशाल पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी 15 जनवरी को ज्वेलर्स शॉप में चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन

हालांकि, शातिर बदमाश गुजैनी थाने से शौच जाने के बहाने संतरी को धक्का देकर फरार हो गया था। इसके बाद से ही पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। देर रात क्राइम ब्रांच और गुजैनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बनपुरवा क्षेत्र के आसपास देखा गया है। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया, तो उसने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी।

विज्ञापन



कई लूट और चोरी की घटनाओं को स्वीकारा
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली कल्लू के पैर में जा लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। मुठभेड़ के बाद पुलिस घायल आरोपी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने क्षेत्र में हुई कई लूट और चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया है। पुलिस उसके पास से बरामद असलहे और अन्य सामान की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed