फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Robber arrested for breaking into retired teacher's house

Kanpur Crime: रिटायर्ड शिक्षिका के घर चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार

Thu, 20 Nov 2025 08:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 20 Nov 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Robber arrested for breaking into retired teacher's house
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

चकेरी थानाक्षेत्र के शिवनगर में रिटायर्ड शिक्षिका सुनीता खरे के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले शुक्लागंज के आजादनगर निवासी राकेश कुशवाहा को पुलिस ने बुधवार रात एयरपोर्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया। सुनीता खरे 16 नवंबर को भतीजी प्रिया की सगाई में शामिल होने के लिए बच्चों के साथ प्रयागराज गई थीं।

विज्ञापन


इसी बीच चोरों ने ताला तोड़कर सोने का हार, झुमके, पायल, नथुनी समेत तीन लाख का माल पार कर लिया था। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि यह सफलता ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए कैमरों की मदद से मिली। राकेश के खिलाफ उन्नाव, कानपुर देहात और कानपुर नगर के अलग अलग थानों में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट की धारा में 30 मामले दर्ज है। 2017 में फतेहपुर के बकेवर थाने में डकैती का मामला भी दर्ज हो चुका है। आरोपी पर कानपुर देहात के भोगनीपुर थाने और उन्नाव के गंगाघाट थाने में गैंगस्टर एक्ट का मामला भी दर्ज है। फरार अन्य साथी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed