फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Robber and jeweler arrested for robbing and buying old lady's chain

Kanpur: वृद्धा की चेन लूटने और खरीदने वाला लुटेरा व सराफ गिरफ्तार

Mon, 14 Apr 2025 07:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 14 Apr 2025 07:02 PM IST
सार

Kanpur News: वृद्धा की चेन लूटने और खरीदने के मामले में पुलिस ने लुटेरा व सराफ को गिरफ्तार किया है। बिठूर में बीते सोमवार पोती को लेने स्कूल जाते समय लूट हुई थी।

विज्ञापन
Kanpur: Robber and jeweler arrested for robbing and buying old lady's chain
पकड़ा गया चेन लुटेरा सौरभ गौतम और उसका साथी सराफ राज वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिठूर पुलिस ने सात अप्रैल को सिंहपुर में वृद्धा की चेन लूटने वाले लुटेरे और चेन खरीदने वाले सराफा कारोबारी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। पकड़े गए लुटेरे की पहचान विनायकपुर रावतपुर निवासी सौरभ गौतम जबकि चेन खरीदने वाले सराफा कारोबारी की पहचान ओमपुरवा जाजमऊ निवासी राज वर्मा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बता दें, सिंहपुर इलाके की पायनियर सिटी निवासी राजरानी सात अप्रैल की दोपहर पोती को स्कूल लेने जा रही थी। तभी बाइक सवार लुटेरे ने झपट्टा मारकर गले से चेन का आधा हिस्सा तोड़ा और भाग निकला था। वृद्धा की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसे लुटेरे सौरभ का सुराग मिला। इसके बाद उसे बिठूर रोड स्थित निजी स्कूल के पास से पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में उसने लूटी हुई चेन सराफ राज वर्मा को बेचने की बात बताई। राज को पकड़ा तो उसने चेन को गलाकर बेचने की बात स्वीकार की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed