फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Roadways bus stop remains in poor condition despite renovation premises turned into illegal car stand

कानपुर: नवीनीकरण के बाद भी बदहाल रोडवेज बस स्टॉप, परिसर बना अवैध कार स्टैंड, पूछताछ खिड़की पर लटका है ताला

Fri, 30 Oct 2026 03:07 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 30 Oct 2026 03:07 PM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर कस्बे में करोड़ों की लागत से रोडवेज बस स्टॉप का नवीनीकरण होने के बावजूद यात्रियों की फजीहत खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। स्टॉप का खाली मैदान अब अवैध कार स्टैंड बन गया है, जहां लोग बेधड़क अपनी गाड़ियां पार्क कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kanpur Roadways bus stop remains in poor condition despite renovation premises turned into illegal car stand
रोडवेज बस स्टॉप पर खड़ी कारें - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर कस्बा स्थित रोडवेज बस स्टॉप का काफ़ी हद तक नवीनीकरण तो किया गया है लेकिन हालात जस के तस हैं। बस स्टॉप में यात्रियों के बैठने तक की अभी तक व्यवस्था नहीं की गई है। यात्री बाहर सड़क में खड़े रहते हैं। इस दौरान आने वाली रोडवेज बसें यहीं से सवारी लेती हैं और चली जाती हैं। अंदर खाली पड़े मैदान को लोग कारें खड़ी करने में इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन

बस स्टॉप में एकमात्र तैनात बाबू ब्रजेश पाल ने बताया कि बसों को अंदर लाने के लिए गार्ड की तैनाती नहीं है। इससे चालक बस अंदर न लाकर बाहर से ही सवारी लेकर निकल जाते हैं। वहीं, बैठने की व्यवस्था अभी तक नहीं हुई है, जिससे यात्री भी बाहर रोड पर ही खड़े होकर बसों का इंतजार करते रहते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos





पूछताछ खिड़की में लगा है ताला
बस आते ही बाहर से निकल जाते हैं। बसों के अंदर न आने से खाली पड़े मैदान को लोगों कार स्टैंड बना लिया है। लोग कार खड़ी कर अपने काम निपटाते रहते हैं। बाबू ने बताया कि अभी नवीनीकरण का उद्घाटन होना बाकी है। पूछताछ खिड़की में ठेकेदार का ही ताला लगा है। किसी की तैनाती भी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed