फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Roadways bus and truck collide in fog, one Died, 11 injured

Kanpur Accident: कोहरे में रोडवेज बस व ट्रक में टक्कर, एक की मौत, 11 घायल

Wed, 21 Dec 2022 12:35 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 21 Dec 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Roadways bus and truck collide in fog, one Died, 11 injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कानपुर के बिल्हौर में जीटी रोड पर मानपुर गांव के पास मंगलवार की रात कोहरे की वजह से रोडवेज बस व ट्रक में आमने सामने से टक्कर हो गई। दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई। बस के चालक व परिचालक समेत 11 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को शिवराजपुर सीएचसी भेजा। वहां से दो को कानपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


घटना के बाद जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया। अमेठी डिपो की यात्रियों से भरी रोडवेज बस मंगलवार को कानपुर से दिल्ली जा रही थी। रात लगभग 7:30 बजे शिवराजपुर में जीटी रोड पर मानपुर गांव के पहुंचते ही सामने से बल्ली लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


टक्कर लगने से बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को बस से निकालकर शिवराजपुर सीएचसी में भर्ती कराया। ट्रक चालक एटा निवासी मंजेश यादव (35) स्टेयरिंग के पास फंस गया था। गैस कटर से केबिन काटकर उसे किसी तरह बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बस में सवार अमेठी निवासी जयप्रकाश, शांति, चेतराम, बृजलाल, विनय कुमार, रविकांत, प्रद्युम्न, मनीष यादव व राहुल कुमार घायल हो गए हैं। चालक के अलावा परिचालक शैलेंद्र त्रिपाठी भी घायल हैं। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दो सवारियों की हालत नाजुक होने पर कानपुर के जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed