फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Road washed away by rain traffic disrupted on the route from the Lucknow Etawah Highway to Mahigawan

कानपुर: बारिश के बहाव में बही सड़क, लखनऊ-इटावा हाईवे से महिगवां मार्ग पर आवागमन प्रभावित, राहगीर परेशान

Sun, 27 Sep 2026 03:18 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 27 Sep 2026 03:18 PM IST
सार

Kanpur News: अरौल क्षेत्र में लखनऊ-इटावा राजमार्ग पर ददिका गांव के पास से महिगवां गांव को जोड़ने वाली मुख्य संपर्क सड़क बारिश के तेज बहाव में कट गई है। सड़क के किनारे भीषण कटान होने के कारण पहले से संकरा सिंगल रोड और अधिक खतरनाक हो गया है।

विज्ञापन
Kanpur Road washed away by rain traffic disrupted on the route from the Lucknow Etawah Highway to Mahigawan
बारिश के बहाव में बही सड़क - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में अरौल क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों की मुख्य सड़कें जलभराव और कटान की भेंट चढ़ रही हैं। लखनऊ-इटावा राजमार्ग पर स्थित ददिका गांव के पास से महिगवां गांव को जाने वाली मुख्य संपर्क सड़क बारिश के पानी के तेज बहाव के चलते जगह-जगह से कट गई है।

विज्ञापन

सड़क की पटरियां बह जाने से मार्ग बेहद संकरा और खतरनाक हो गया है, जिससे क्षेत्र में आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, महिगवां गांव को जोड़ने वाला यह मार्ग पहले से ही सिंगल लेन (संकरा) था। अब बारिश के पानी के तेज कटान के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है। रात के अंधेरे में या दो चार पहिया वाहनों के आमने-सामने आने पर जरा सी चूक से गाड़ियां गड्ढे में पलटने का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन





प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की गुहार
सड़क कटने के कारण महिगवां और आसपास के गांवों का संपर्क मुख्य हाईवे से प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि बारिश का दौर ऐसे ही जारी रहा तो पूरी सड़क बह सकती है, जिससे गांव का संपर्क पूरी तरह कट जाएगा। स्थानीय निवासियों ने लोक निर्माण विभाग और तहसील प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मौके पर एहतियाती बैरिकेडिंग कराई जाए और मिट्टी-बोरी डालकर सड़क के कटान को भरकर पक्की मरम्मत कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed