{"_id":"6818d35effc99c629507f3d4","slug":"kanpur-road-park-in-shyamnagar-in-the-name-of-shubham-2025-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शुभम के नाम से श्यामनगर में सड़क, पार्क, गांव के पास बनेगा चौक, नगर निगम की बैठक में ये फैसले भी हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शुभम के नाम से श्यामनगर में सड़क, पार्क, गांव के पास बनेगा चौक, नगर निगम की बैठक में ये फैसले भी हुए
Mon, 05 May 2025 08:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 05 May 2025 08:38 PM IST
सार
नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। जन्म-मृत्यु के आवेदनों का डेटा ऑनलाइन होगा। अफसरों को 15 दिन में पार्षदों के पत्रों का जवाब देना होगा।
विज्ञापन
महापौर प्रमिला पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहलगाम हमले में मृतक शुभम द्विवेदी के नाम पर श्यामनगर में पार्क व सड़क का नामकरण किया जाएगा। वहीं, हाथीपुर गांव नगर निगम सीमा से दो किलोमीटर दूर होगा तो वहां चौक बनवाएगा। यह फैसला सोमवार को नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में जन्म-मृत्यु के आवेदनों का डेटा ऑनलाइन करने, समय से विकास कार्य कराने से लेकर अफसरों की जवाबदेही तय की गई। बैठक में नामकरण के सभी प्रस्तावों को सशर्त स्वीकृति समेत 14 प्रस्ताव पास हुए।
अध्यक्षता कर रहीं महापौर प्रमिला पांडेय ने पिछली बैठक में लिए गए फैसलों के निस्तारण के संबंध में पूछा तो अधिकारी बगलें झांकने लगे। महापौर ने कहा कि रिपोर्ट ही नहीं लाए तो अधिकारी जवाब क्या देंगे। इस पर अधिकारियों ने तत्काल रिपोर्ट मंगाई। महापौर ने बताया कि शहर के 1200 पार्कों में करीब 100 पार्क विभिन्न संस्थाओं ने गोद लिए हैं, लेकिन कई पार्कों में गेस्ट हाउस, बारातशालाओं, स्कूल के पार्क के रूप में दुरुपयोग किया जा रहा है। इसलिए गोद दिए गए सभी पार्कों का अनुबंध खत्म करने का फैसला लिया गया। साथ ही बारातशालाओं समेत अन्य कब्जों पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

पट्टे पर दी गई जमीन की होगी जांच
नगर निगम की तरफ से 1989 से पट्टे पर दी गई जमीनों की जांच कराई जाएगी। उन्हें खाली कराकर पार्किंग, पटरी दुकानें आदि बनवाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में तय हुआ कि विभिन्न विभाग या संस्थाओं को रोड कटिंग या अन्य कार्य कराने के लिए दी गई एनओसी 90 दिन ही मान्य होगी। यदि तय समय में कार्य नहीं हुआ तो एनओसी निरस्त हो जाएगी।
अफसरों को 15 दिन में देना होगा जवाब
पार्षद अभिषेक गुप्ता मोनू ने मांग उठाई कि पत्र देने के बाद भी अधिकारी जवाब नहीं देते। इस पर कहा कि कोई भी पार्षद पत्र देगा तो अधिकारियों को 15 दिन में जवाब देना होगा। जवाब न पर अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

आर्दश व्यायामशाला से कब्जे होंगे खाली
फूलबाग के पास स्थित आदर्श व्यायामशाला से कब्जे से खाली कराकर नगर निगम इसका संचालन खुद करेगा। समिति के सदस्य यशपाल सिंह ने बताया कि कुछ लोग कब्जा यहां आने वालों से 500 से 1500 रुपये तक वसूल रहे हैं। अधिकारियों को भेजकर व्यायामशाला की चाभियां मंगवाई गईं। बैठक में नगर आयुक्त से कहा गया कि स्मार्ट सिटी के तहत जो भी कार्य पूरे हो चुके हैं, उन्हें अब नगर निगम के हैंडओवर किया जाए। यह प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।
तंबाकू पर लाइसेंस का प्रस्ताव खारिज
बैठक में कोटपा अधिनियम का हवाला देते हुए सिगरेट, तंबाकू और इसके उत्पादों की बिक्री करने वाली दुकानों को नगर निगम से लाइसेंस लेने की अनिवार्यता का प्रस्ताव रखा गया। महापौर ने कहा कि नगर निगम से लाइसेंस लेने की अनिवार्यता हो तो यह शराब, भांग, बीयर में भी हो। यह प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया।

नामकरण के यह प्रस्ताव सशर्त स्वीकृत
- दिवंगत पार्षद मदन बाबू के नाम से कस्तूरबा रानी घाट जाने वाले मार्ग का नामकरण।
- नंदलाल चौराहे से रीजेंसी तक मार्ग का नामकरण दिवंगत लोक सेनानी लाजपत राय आर्य के नाम पर।
- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित श्रीराम शर्मा मार्ग।
- गोल चौराहे का नाम चंद्रशेखर आजाद चौराहा।
- मास्टर रहीम बख्स के नाम से झंडे वाला चौराहा का नामकरण।
यह प्रस्ताव भी हुए स्वीकृत
- एनओसी की 90 दिन की समय सीमा हो, इसमें प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की फोटो लगे।
- अतिक्रमण हटाओ अभियान में अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियों का होंगे सम्मानित।
- सीवेज फार्म की 1253 एकड़ जमीन का नगर निगम सर्वे कराएगा।
- बड़ा चौराहे को दिव्यांगों के प्रति समर्थित करने की अनुमति।