फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Retired postman's wife crushed by tractor

Kanpur: सेवानिवृत्त डाकिए की पत्नी को ट्रैक्टर ने कुचला, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 15 Apr 2025 11:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 15 Apr 2025 11:56 PM IST
सार

ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र के रमईपुर में देर रात हुआ।

विज्ञापन
Kanpur: Retired postman's wife crushed by tractor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र में समारोह में शामिल होकर बेटे के साथ बाइक से घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला उछलकर सड़क पर गिरी। इस दौरान चालक ने भागने के चक्कर में महिला को कुचल दिया। हादसे में मृतक का बेटा भी घायल हो गया। पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


यशोदानगर निवासी सेवानिवृत्त डाकिया अशोक मिश्रा की पत्नी मधु मिश्रा 58 रमईपुर में सोमवार रात एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के बेटे गोविंद के साथ लौट रही थीं। सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र के रमईपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे। इस दौरान भागने के प्रयास में ट्रैक्टर ने मधु को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला के मौत की खबर सुनकर दोनों बेटियों श्रुति और नैंसी बदहवास हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed