फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Respiratory problems increased in winter, one death

Kanpur: ठंड में बढ़े सांस रोगी, एक की मौत, चेस्ट हॉस्पिटल में 25 फीसदी रोगी अधिक हो रहे भर्ती

Tue, 10 Dec 2024 05:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 10 Dec 2024 05:39 PM IST
सार

Kanpur News: ठंड बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। टीबी, अस्थमा और सीओपीडी रोगियों को जटिलताएं उभरीं। चेस्ट हॉस्पिटल में 25 फीसदी रोगी अधिक भर्ती हो रहे।

विज्ञापन
Kanpur: Respiratory problems increased in winter, one death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ठंड बढ़ते ही सांस रोगियों की हालत बिगड़ने लगी है। डॉ. मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल और हैलट इमरजेंसी में रोगियों की संख्या बढ़ गई है। टीबी, अस्थमा और सीओपीडी के रोगियों में जटिलताएं उभर आई हैं। मंगलवार को एक रोगी की मौत भी हो गई। प्रदूषण और ठंड की वजह से पुराने टीबी रोगियों, अस्थमा, सीओपीडी के रोगियों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन


गंभीर रोगियों को भर्ती करना पड़ रहा है। रेस्पेरेटरी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि भर्ती होने वाले रोगियों की संख्या 25 फीसदी बढ़ गई है। अस्पताल का आईसीयू फुल है। रावतपुर के रहने वाले टीबी के रोगी दिनकर (45) की मौत हो गई। उनका इलाज ओपीडी स्तर पर चल रहा था। रोगी के बड़े भाई राजेश ने बताया कि तड़के सांस लेने में दिक्कत हुई। इसके बाद मौत हो गई। इसके साथ ही हैलट इमरजेंसी में सांस के रोगियों को भर्ती किया जा रहा है। सीनियर फिजीशियन डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि अस्थमा, सीओपीडी के रोगी गंभीर हालत में इमरजेंसी में आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed