फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Report on driver in throwing dead cattle

Kanpur: मृत मवेशी को फेंकने में चालक पर रिपोर्ट, सफाई नायक भी निलंबित, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 27 Nov 2022 10:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Nov 2022 10:40 PM IST
सार

नगर निगम के चालक सोनू ने दो दिन पहले रायपुरवा एसपीसीए अस्पताल से मृत मवेशी को ले जाकर अर्मापुर नहर के पास फेंका था। मामले में नगर आयुक्त ने निलंबित चालक सोनू के खिलाफ रिपोर्ट कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Kanpur: Report on driver in throwing dead cattle
अर्मापुर नहर के पास निरीक्षण करते नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आरके निरंजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में रायपुरवा पशु चिकित्सालय से मृत मवेशी का शव ले जाकर अर्मापुर नहर के पास फेंकने के मामले में रविवार को नगर आयुक्त ने निलंबित चालक सोनू के खिलाफ रिपोर्ट कराने के निर्देश दिए। वहीं रायपुरवा के सफाई नायक बलराम को निलंबित कर दिया और सफाई निरीक्षक देवेंद्र सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए शासन से संस्तुति की है।

विज्ञापन


नगर आयुक्त ने सभी मृत मवेशियों का प्रतिदिन का रिकार्ड तैयार करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम के चालक सोनू ने दो दिन पहले रायपुरवा एसपीसीए अस्पताल से मृत मवेशी को ले जाकर अर्मापुर नहर के पास फेंका था। इसका वीडियो वायरल होने पर नगर आयुक्त ने 26 नवंबर को सोनू को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन


रविवार को नगर आयुक्त ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके निरंजन, जोनल स्वच्छता अधिकारी अरविंद यादव, मनोज पाल और रबिश डिपो इंचार्ज रफजुल रहमान के साथ नहर किनारे निरीक्षण भी किया। मातहतों से कहा कि मृत मवेशी की सूचना मिलने पर शिकायतकर्ता का नाम, वाहन चालक का नाम, जहां निस्तारित किया गया, उसका समय आदि ब्योरा एक रजिस्टर में दर्ज किया जाए। मृत मवेशियों के निस्तारण के लिए कूड़ा निस्तारण प्लांट में बन रहे कारकस यूटिलाइजेशन प्लांट का निर्माण जल्द पूरा करने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed