{"_id":"63839a16076def51f058f06b","slug":"kanpur-report-on-driver-in-throwing-dead-cattle","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मृत मवेशी को फेंकने में चालक पर रिपोर्ट, सफाई नायक भी निलंबित, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मृत मवेशी को फेंकने में चालक पर रिपोर्ट, सफाई नायक भी निलंबित, पढ़ें पूरा मामला
Sun, 27 Nov 2022 10:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 27 Nov 2022 10:40 PM IST
सार
नगर निगम के चालक सोनू ने दो दिन पहले रायपुरवा एसपीसीए अस्पताल से मृत मवेशी को ले जाकर अर्मापुर नहर के पास फेंका था। मामले में नगर आयुक्त ने निलंबित चालक सोनू के खिलाफ रिपोर्ट कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अर्मापुर नहर के पास निरीक्षण करते नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आरके निरंजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में रायपुरवा पशु चिकित्सालय से मृत मवेशी का शव ले जाकर अर्मापुर नहर के पास फेंकने के मामले में रविवार को नगर आयुक्त ने निलंबित चालक सोनू के खिलाफ रिपोर्ट कराने के निर्देश दिए। वहीं रायपुरवा के सफाई नायक बलराम को निलंबित कर दिया और सफाई निरीक्षक देवेंद्र सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए शासन से संस्तुति की है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने सभी मृत मवेशियों का प्रतिदिन का रिकार्ड तैयार करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम के चालक सोनू ने दो दिन पहले रायपुरवा एसपीसीए अस्पताल से मृत मवेशी को ले जाकर अर्मापुर नहर के पास फेंका था। इसका वीडियो वायरल होने पर नगर आयुक्त ने 26 नवंबर को सोनू को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
रविवार को नगर आयुक्त ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके निरंजन, जोनल स्वच्छता अधिकारी अरविंद यादव, मनोज पाल और रबिश डिपो इंचार्ज रफजुल रहमान के साथ नहर किनारे निरीक्षण भी किया। मातहतों से कहा कि मृत मवेशी की सूचना मिलने पर शिकायतकर्ता का नाम, वाहन चालक का नाम, जहां निस्तारित किया गया, उसका समय आदि ब्योरा एक रजिस्टर में दर्ज किया जाए। मृत मवेशियों के निस्तारण के लिए कूड़ा निस्तारण प्लांट में बन रहे कारकस यूटिलाइजेशन प्लांट का निर्माण जल्द पूरा करने को कहा।
विज्ञापन