फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Rehearsal done to save people drowning in Ganga

Kanpur: गंगा में डूबते लोगों को बचाने का किया रिहर्सल, तीन गंगा घाटों के किनारे की गई मॉक ड्रिल

Thu, 26 Jun 2025 10:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 26 Jun 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Rehearsal done to save people drowning in Ganga
गंगा घाटों के किनारे की गई मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बाढ़ से निपटने की तैयारियों का अभ्यास करने के लिए गुरुवार को सरसैया घाट, कटरी शंकरपुर और बिल्हौर के नानामऊ घाट पर मॉक ड्रिल की गई। इस दाैरान सरसैया घाट पर लोगों से भरी नाव को गंगा नदी में पलटाया गया। बाढ़ आपदा प्रबंधन टीम ने डूब रहे लोगों को बचाया। वहीं, माैके पर एंबुलेंस पहुंची, जिससे सभी को उर्सल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मॉक ड्रिल में बाढ़ आपदा प्रबंधन की टीम, सेना के जवान, सिविल डिफेंस, एनडीआरएफ, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
Trending Videos

Kanpur: Rehearsal done to save people drowning in Ganga
गंगा घाटों के किनारे की गई मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला
मॉकड्रिल का उद्देश्य बाढ़ में फंसे लोगों को जागरूक करना था। सरसैया घाट पर एसडीएम सदर अविचल प्रताप सिंह के नेतृत्व में बचाव रेस्क्यू चलाया गया। वहीं, ग्राम कटरी शंकरपुर सराय में तहसीलदार विनय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों को गांव से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: Rehearsal done to save people drowning in Ganga
गंगा घाटों के किनारे की गई मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला
बिल्हौर ब्लाॅक के नानामऊ घाट पर लोगों को जलस्तर पर बढ़ने पर चेतावनी देने का कार्य किया। साथ ही राहत शिविर में 12 गरीबों की जांच कराई गई।
विज्ञापन

Kanpur: Rehearsal done to save people drowning in Ganga
गंगा घाटों के किनारे की गई मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला
एडीएम वित्त विवेक चतुर्वेदी ने बाढ़ आपदा में राहत एवं बचाव कार्य के लिए इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर का संचालन किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में सभी लोग अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री की व्यवस्था कराई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed