{"_id":"6ae0429acffae26cb20d1349","slug":"kanpur-reenactment-of-slaying-of-jarasandha-took-place-in-ghatampur-wrestling-and-killing-captivated-audience-2026-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: घाटमपुर में जरासंध वध का मंचन, मल्ल युद्ध-वध प्रसंग ने बांधा समां, पुतले में आग लगते ही गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: घाटमपुर में जरासंध वध का मंचन, मल्ल युद्ध-वध प्रसंग ने बांधा समां, पुतले में आग लगते ही गूंजे जयकारे
Tue, 27 Oct 2026 11:50 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:50 AM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर कस्बे स्थित रामलीला मैदान में सार्वजनिक श्रीकृष्ण लीला कमेटी की ओर से जरासंध वध का भव्य मंचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण द्वारा मगध के अत्याचारी राजा जरासंध के वध की जीवंत कथा का प्रदर्शन किया गया, जिसमें भीम और जरासंध के बीच द्वंद्व युद्ध और जरासंध के पुतला दहन के साथ लीला का समापन हुआ।
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण ने अत्याचारी राजा जरासंध का किया वध
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के घाटमपुर कस्बे में सार्वजनिक श्रीकृष्ण लीला कमेटी द्वारा रविवार को राम लीला मैदान में जरासंध वध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसे देखने को मैदान में लोगों व महिलाओं के साथ बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी। लीला का मंचन करने के बाद बनाया गया जरासंध का पुतला फूंका गया। इसी के साथ लीला का समापन भी हो गया।
विज्ञापन
लीला में अत्याचारी जरासंध द्वारा 86 से अधिक राजाओं को बंदी बनाने और शिव बलि की तैयारी के क्रूर संकल्प को दिखाया गया। जरासंध ब्राह्मणों को दान देने के लिए प्रसिद्ध था। मंच पर ब्राह्मण रूपी श्रीकृष्ण जरासंध से दान में मल्ल-युद्ध (द्वंद्व युद्ध) की मांग करते हैं और अपनी असली पहचान उजागर करते हैं। जरासंध भीम को अपने बराबर का योद्धा चुनकर युद्ध स्वीकार करता है। तभी वह मारा जाता है।
विज्ञापन
Trending Videos
ये लोग रहे माैजूद
जरासंध के बने बड़े से पुतले में आग लगाते ही जयकारे गूंजने लगे। लीला के अंतिम दिन आसपास गांव के लोग भी पहुंचे। इस मौके पर कमेटी के संरक्षक रामचंद्र गुप्ता, गोविंद स्वरूप, अध्यक्ष पंकज ओमर, महामंत्री विपिन ओमर, कोषाध्यक्ष दिनेश ओमर, मंत्री अनुराग, अपूर्व, ऋषभ, गोविंद, प्रियांशु आदि भी मौजूद रहे।।