फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur ranks third in the state in exports left Moradabad behind revealed in FIEO export report

UP: निर्यात में कानपुर का प्रदेश में तीसरा स्थान…मुरादाबाद को पीछे छोड़ा, फियो की निर्यात रिपोर्ट में खुलासा

Wed, 06 Aug 2025 09:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 06 Aug 2025 09:13 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर ने मुरादाबाद को पीछे छोड़कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुरादाबाद से 10,391 करोड़ का निर्यात किया गया। आगरा 7,555 करोड़ के साथ पांचवें स्थान पर है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में कानपुर चौथे स्थान पर था। अलीगढ़ पांचवें और आगरा छठवें स्थान पर था।

विज्ञापन
Kanpur ranks third in the state in exports left Moradabad behind revealed in FIEO export report
आलोक श्रीवास्तव, यादवेंद्र सचान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चमड़ा और चमड़ा उत्पादों के दम पर कानपुर ने बीते साल की तुलना में निर्यात में एक पायदान की छलांग लगाई है। पूरे प्रदेश में कानपुर निर्यात के मामले में चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में शहर से 10,401 करोड़ का निर्यात किया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है। सबसे ज्यादा 6500 करोड़ का निर्यात अकेले चमड़ा और चमड़ा उत्पादों का किया गया है।

विज्ञापन

फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशन (फियो) की ओर से मंगलवार को जारी निर्यात विश्लेषण रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2024-25 में उत्तर प्रदेश का निर्यात प्रदर्शन प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में मजबूत वृद्धि और उभरते जिलों में निर्यात गतिविधि के विस्तार को दर्शाता है। गौतमबुद्धनगर 94,272 करोड़ रुपये के निर्यात के साथ व्यापक अंतर से आगे बना हुआ है। पिछले साल के 84,465 करोड़ रुपये की तुलना में यहां लगभग 12 की वृद्धि देखने को मिली है।  

विज्ञापन

कानपुर ने 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की
यहां से इलेक्ट्रॉनिक्स, सॉफ्टवेयर सेवाओं और रेडीमेड कपड़ों के क्षेत्र में बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऑटो कंपोनेंट्स, एफएमसीजी गुड्स और फार्मास्युटिकल्स में मजबूत विनिर्माण गतिविधि के साथ गाजियाबाद दूसरे स्थान पर रहा। यहां से 14,949 करोड़ रुपये का निर्यात किया गया। चमड़ा और टेक्सटाइल के हब कानपुर ने 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। पिछले साल के 8,991 करोड़ रुपये से बढ़कर इस साल निर्यात 10,401 करोड़ रुपये हो गया। मुरादाबाद चौथे स्थान पर रहा।

जूते-कपड़े के निर्यात में शहर ने छुआ शिखर
शहर के कुल निर्यात में 62 प्रतिशत से ज्यादा की हिस्सेदारी चमड़ा और चमड़ा उत्पादों की है। पिछले साल 4200 करोड़ का निर्यात हुआ था। इसमें चमड़े की खाल, चमड़े के जूते, शू अपर, चमड़े के परिधान, सैडलरी, चमड़े की बेल्ट, शेफ्टी शूज, पीयू सिंथेटिक, सोल और अपर शामिल हैं। पिछले साल 225 करोड़ की बेल्ट का निर्यात हुआ था। इस बार 300 करोड़ का निर्यात हुआ है। चमड़े की खाल का निर्यात 658 करोड़ से बढ़कर 745 करोड़ हो गया। टेक्सटाइल में पिछले साल 265 करोड़ का निर्यात हुआ था। इस वर्ष 296 करोड़ का निर्यात हुआ है। चमड़े और चमड़े के उत्पादों के अलावा रसोईघर के अलग-अलग मसाले, विद्युत मशीनरी और उपकरण, रत्न और आभूषण, फार्मास्युटिकल उत्पाद, कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन, कपड़ा और परिधान, कृषि उत्पाद का निर्यात हुआ।

विज्ञापन

कानपुर के पिछले वर्षों के निर्यात आंकड़े

  • 2021-2022: 9,509 करोड़
  • 2022-2023: 8,995 करोड़
  • 2023-2024: 8,991 करोड़
  • 2024-2025: 10,401 करोड़

मुरादाबाद को पछाड़ तीसरे स्थान पर पहुंचा जिला
कानपुर ने मुरादाबाद को पीछे छोड़कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुरादाबाद से 10,391 करोड़ का निर्यात किया गया। आगरा 7,555 करोड़ के साथ पांचवें स्थान पर है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में कानपुर चौथे स्थान पर था। अलीगढ़ पांचवें और आगरा छठवें स्थान पर था।

कानपुर से इन उत्पादों का हुआ निर्यात
1: चमड़ा, फुटवियर, चमड़ा उत्पाद, सेडलरी, शू अपर, बेल्ट, पर्स, चमड़ा परिधान: 6500 करोड़
2: इंजीनियरिंग, आयन, स्टील गुड्स, मशीनरी: 1800 करोड़
3: टेक्सटाइल, अपेरल्स 800 करोड़
4: केमिकल, प्लास्टिक, कृषि उत्पाद, किचन मसाला, हैंडीक्राफ्ट, जेम्स एंड ज्वैलरी व अन्य 1301 करोड़

कानपुर ने तीसरा स्थान पाकर निर्यात में लंबी छलांग लगाई है। अमेरिका, यूके, यूएई में कारोबार तेजी से बढ़ा है। शहर समेत प्रदेश से निर्यात बढ़ा है।  -आलोक श्रीवास्तव, निदेशक, फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन फियो

शहर से 6500 करोड़ का चमड़ा और चमड़ा उत्पादों का निर्यात किया गया। सरकार निर्यात को बढ़ाने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।  -यादवेंद्र सचान, चमड़ा उत्पादों के निर्यातक

उत्तर प्रदेश से बढ़ रहा निर्यात
वित्त वर्ष 2024-25 में उत्तर प्रदेश कुल निर्यात के मामले में भारतीय राज्यों में चौथे स्थान पर रहा। यहां से 1.86 लाख करोड़ का निर्यात किया गया। वित्त वर्ष 2023-24 में 1.70 लाख करोड़ का निर्यात हुआ था। प्रदेश का निर्यात वित्त वर्ष 2020-21 में 1.21 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 1.86 लाख करोड़ रुपये हो गया है जो पांच वर्षों में 53 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed