फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Raids at 265 locations over suspected hookah bar operations; 25 arrested

कानपुर: हुक्का बार चलने की आशंका पर 265 जगह छापा, 25 गिरफ्तार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद जागी पुलिस

Wed, 30 Sep 2026 11:42 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 30 Sep 2026 11:42 PM IST
सार

Kanpur News: शहर के पांच क्षेत्रों में रेस्टोरेंट और कैफे की आड़ में हुक्का बार चलते मिले। सभी जोन में चेकिंग अभियान चला। 

विज्ञापन
Kanpur: Raids at 265 locations over suspected hookah bar operations; 25 arrested
हुक्काबार पर पुलिस की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईकोर्ट की ओर से हुक्का बार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के आदेश के बाद बुधवार को कमिशरी पुलिस ने शहर में रेस्टोरेंट-कैफे की आड़ में चल रहे हुक्काबार पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। कमिश्नरेट के चारों जोन में 265 कैफे, रेस्टोरेंट में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। चकेरी, हनुमंत विहार, कोहना, स्वरूपनगर, पनकी में रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का के छल्ले उड़ते मिले। इसपर पुलिस ने हुक्का सहित अन्य माल जब्त करते हुए 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था विपिन ताडा ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पूरे जोन में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। पूर्वी जोन में 65 जगह छापेमारी की गई। जहां सनिगवां स्थित द सोशल लाइफ नाम से चल रहे कैफे में लोग हुक्का पीते मिले। इसपर चकेरी के गदियाना निवासी संचालक मो. तौशीफ समेत चार लोगों को पकड़ा गया।
विज्ञापन

Kanpur: Raids at 265 locations over suspected hookah bar operations; 25 arrested
हुक्काबार पर पुलिस की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जोन में 79 जगह छापेमारी के दौरान हनुमंत विहार के खाड़ेपुर स्थित एमएस गैलेक्सी होटल में हुक्काबार चलता मिला। पुलिस ने होटल संचालक प्रतीक यादव और उसके साथी शिवा सविता समेत 5 को गिरफ्तार किया। मौके से हुक्का व क्वाइल बरामद की गई।
विज्ञापन

Kanpur: Raids at 265 locations over suspected hookah bar operations; 25 arrested
हुक्काबार पर पुलिस की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल जोन में 55 स्थानों की चेकिंग के दौरान कोहना के तिलकनगर में कंगोस कैफे में छापा मारकर चमनगंज निवासी संचालक मोहसिन वली को गिरफ्तार किया गया, सहयोगी आकिब भाग निकला। मौके से भारी मात्रा में हुक्का बरामद हुए। स्वरूपनगर में भी हुक्काबार में छापेमारी की गई।
विज्ञापन

Kanpur: Raids at 265 locations over suspected hookah bar operations; 25 arrested
हुक्काबार पर पुलिस की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
जोन से कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन में 66 कैफे और रेस्टोरेंट में छापेमारी की गई। इस दौरान पनकी के रतनपुर में कश नाम से कैफे चलता मिला। पुलिस ने मौके से पनकी निवासी साहिल सिंह और ईशू कश्यप सहित सात को गिरफ्तार किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed