फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Rahul Gandhi will come to the city, will meet Shubham's family

Kanpur: महानगर आएंगे राहुल गांधी, आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम के परिजनों से मिलेंगे

Tue, 29 Apr 2025 10:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 29 Apr 2025 10:26 PM IST
सार

Kanpur News: राहुल गांधी पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के हाथीपुर गांव स्थित आवास पर पहुंचकर परिजनों मुलाकात करेंगे। वह 3:35 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वहां से सीधे हाथीपुर जाएंगे।

विज्ञापन
Kanpur: Rahul Gandhi will come to the city, will meet Shubham's family
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी 30 अप्रैल को महानगर आएंगे। वह दोपहर बाद 3:35 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वह चारे बजे तक पहलगाम में आतंकवादियों की गोली का शिकार हुए शुभम द्विवेदी के घर हाथीपुर जाकर परिजनों से मिलेंगे। वहीं से वह चकेरी होते हुए दिल्ली वापस हो जाएंगे। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे, नेता विधान मंडल दल आराधना मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी और सांसद प्रमोद तिवारी भी रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से पार्टी नेता के आगमन पर किसी तरह से स्वागत नहीं करने की की है। कहा है कि कोई भी अपने साथ फूल माला न लेकर आए, न ही जिंदाबाद के नारे लगाए। यह जानकारी नगर ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने दी। कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय नेता शुभम द्विवेदी के परिवार का दुख बांटने आ रहे हैं। ऐसी घड़ी में कार्यकर्ता शालीनता से दुखी परिजनों को सांत्वना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed