{"_id":"6ad11c2009f30c8bec000c48","slug":"kanpur-property-dealer-s-house-broken-into-rs-5-lakh-stolen-police-investigating-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: प्रॉपर्टी डीलर के घर का ताला तोड़कर पांच लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: प्रॉपर्टी डीलर के घर का ताला तोड़कर पांच लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 16 Oct 2026 12:02 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर आवास विकास तीन में प्रॉपर्टी डीलर संजय कुमार के घर का ताला तोड़कर बृहस्पतिवार सरेशाम चोरों ने अलमारी से करीब पांच लाख रुपये के गहने पार कर दिए। वारदात के समय दंपती बाहर गया हुआ था। संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मनीष कुमार के मकान में भूतल पर किराये पर रहते हैं। शाम चार बजे नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी समरेंद्र राणा की जीत में शामिल होने बिठूर गए थे।
तभी उनकी पत्नी सीमा भी बेटी मिष्ठी को लेकर बाजार गई हुईं थीं। वह और पत्नी शाम करीब छह बजे घर लौटे तो ताला टूटा पड़ा था। चोरों ने पांच जोड़ी पायल, दो सोने की अंगूठी, एक चेन, बेदी, मंगलसूत्र, दो नाक की बाली समेत करीब पांच लाख का माल पार कर दिया। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी के अनुसार पुलिस की दो टीमें सीसी कैमरे के फुटेज खंगाल रही हैं।