फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Pro Vinay Pathak became Vice Chancellor of CSJMU, studied in HBTU and IIT Kanpur

कानपुर: प्रो. विनय पाठक बने सीएसजेएमयू के कुलपति, एचबीटीयू और आईआईटी कानपुर से की है पढ़ाई

Fri, 09 Apr 2021 01:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 09 Apr 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Pro Vinay Pathak became Vice Chancellor of CSJMU, studied in HBTU and IIT Kanpur
कुलपति प्रो. विनय पाठक - फोटो : amar ujala
एकेटीयू (डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय) के कुलपति प्रो. विनय पाठक को छत्रपति शाहू जी महाराज विवि का कुलपति बनाया गया है। गुरुवार को कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन


कानपुर के ही लाल बंगला निवासी प्रो. विनय का कुलपति के रूप में यह सातवां विश्वविद्यालय है। सीएसजेएमयू के कुलपति बनने के साथ उनके पास एकेटीयू का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा। केंद्रीय विद्यालय चकेरी से 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद एचबीटीयू (उस समय एचबीटीआई) से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया।
विज्ञापन


इसके बाद आईआईटी खड़गपुर से एमटेक कर आईआईटी कानपुर से पीएचडी की है। एकेटीयू ने उनके नेतृत्व में कोविड-19 स्क्रीनिंग टूल और तकनीक विकसित की है। वह एचबीटीयू में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 साल के अनुभव के साथ विवि आ रहे प्रो. विनय ने अमर उजाला को बताया कि पहली प्राथमिकता तकनीक के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना है। इसके साथ ही छात्रों से जुड़ी हर सुविधा का ध्यान रखा जाएगा।


वहीं, इससे पहले उत्तराखंड मुक्त विवि हल्द्वानी, वर्धमान महावीर मुक्त विवि कोटा राजस्थान, तकनीकी विवि कोटा (अतिरिक्त प्रभार), एचबीटीयू कानपुर (अतिरिक्त प्रभार), ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि लखनऊ (अतिरिक्त प्रभार) और एकेटीयू लखनऊ के कुलपति रहे हैं। प्रो. विनय सोमवार को विवि का कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed