{"_id":"6921fbf5df16bb88640b89f7","slug":"kanpur-private-bank-employee-dies-under-suspicious-circumstances-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: संदिग्ध हालात में निजी बैंक कर्मचारी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: संदिग्ध हालात में निजी बैंक कर्मचारी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 22 Nov 2025 11:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
शिवम गौतम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पनकी थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर में निजी बैंक कर्मचारी की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बड़े भाई ने मृतक छोटे भाई की पत्नी पर आरोप लगा अनहोनी की आशंका जताई है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक निजी बैंक में शिवम गौतम (25) फील्ड का काम देखते थे। बड़े भाई सनी ने पुलिस को बताया कि घर पर मां कमला हैं।
विज्ञापन
सात दिसंबर 2023 को शिवम की शादी शिवराजपुुर की प्रिया से हुई थी। डेढ़ माह पहले एक सड़क हादसे में शिवम घायल हो गया। सनी का आरोप है कि इसके बाद से शिवम की पत्नी ने घर के लोगों से बातचीत बंद कर दी। शुक्रवार रात घर पर शिवम की अचानक हालत बिगड़ गई। उसकी पत्नी बिना किसी को बताए कहां ले गई उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कुछ देर बाद पता चला कि शिवम की मौत हो गई। उन लोगों को मामला संदिग्ध लगा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्रिया ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। आरोप है कि पति के हादसे में घायल होने के बाद किसी ने उनका साथ नहीं दिया। पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि भाई ने आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्जकर जांच की जाएगी। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन