फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Preparations to increase circle rate Land prices in Kalyanpur and Chakeri will rise by 30 percent

Kanpur: सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी…कल्याणपुर व चकेरी में जमीन के दाम में आएगा 30 प्रतिशत तक उछाल, पढ़ें डिटेल

Thu, 03 Jul 2025 01:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 03 Jul 2025 01:40 PM IST
सार

Kanpur News: शहर के आसपास सटे क्षेत्रों में इस समय खूब प्लाटिंग हो रही है। वहां की जमीनों के बाजार के दाम काफी ऊंचे हैं, लेकिन सर्किल रेट कम हैं। इसको देखते हुए जमीनों की दरें करीब 30 फीसदी तक बढ़ने की संभावनाएं हैं। एक अगस्त तक सब कुछ फाइनल हो जाएगा।

विज्ञापन
Kanpur Preparations to increase circle rate Land prices in Kalyanpur and Chakeri will rise by 30 percent
स्टांप ऑफिस, कानपुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर जिले में अगस्त माह से जमीन, दुकान व मकान खरीदना और महंगा हो जाएगा। 10 से 30 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी हो रही है। इसमें शहर से सटे कल्याणपुर, नौबस्ता और चकेरी क्षेत्रों की जमीनों के दाम 30 फीसदी तक बढ़ सकते हैं। सब रजिस्ट्रार अपने-अपने क्षेत्र के 10 जुलाई तक प्रस्ताव तैयार करेंगे। 15 दिन में आपत्तियां लेकर 25 जुलाई तक आपत्तियों का निस्तारण होगा। इसके बाद जिलाधिकारी की अनुमति के बाद एक अगस्त से नए सर्किल रेट लागू कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन

जिले में कई वर्षों से राजस्व वसूली कम हो रही थी। इसको देखते हुए वर्ष 2024 में नौ वर्ष बाद सर्किल रेट बढ़ाए गए थे। बाजार के जमीन के दाम पहले से आसमान छू रहे थे, जबकि सर्किल रेट 50 फीसदी तक कम था। आम जनता पर एक साथ महंगाई की मार न पड़े इसके चलते प्रशासन ने 15 से 20 फीसदी ही जमीनों का सर्किल रेट बढ़ाया था। अब 2026-2027 में फिर सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी है।

विज्ञापन

10 जुलाई तक सर्किल रेट का प्रस्ताव तैयार होगा
सब रजिस्ट्रार सर्किल रेट बढ़ाने के प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। हाईवे किनारे यानी सड़कों के दोनों तरफ व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने वाले क्षेत्रों का सर्वे लगभग पूरा हो चुका है। इसके साथ ही बिठूर कला, हिंदूपुर, सिंहपुर में आवासीय जमीन के बाजारू रेट के अनुसार सर्किल रेट बढ़ाए जाएंगे। इन क्षेत्रों में आवासीय गतिविधियां बढ़ी हैं। सर्किल रेट बढ़ाने पर एडीएम वित्त, एआईजी स्टांप और सब रजिस्ट्रारों की जल्द बैठक होगी। 10 जुलाई तक सर्किल रेट का प्रस्ताव तैयार होगा।

विज्ञापन

शहर के आसपास के क्षेत्रों में ज्यादा बढ़ सकते दाम
शहर के आसपास सटे क्षेत्रों में इस समय खूब प्लाटिंग हो रही है। वहां की जमीनों के बाजार के दाम काफी ऊंचे हैं, लेकिन सर्किल रेट कम हैं। इसको देखते हुए कल्याणपुर के बारासिरोही, टिकरा, इंद्रानगर, सिंहपुर, बिठूर, मंधना, चौबेपुर, पनकी, नौबस्ता क्षेत्र के गंगापुर, मछरिया, अर्रा, बिनगवां, सतबरी और चकेरी क्षेत्र के हाथीपुर, महाराजपुर, साढ़ की जमीनों की दरें करीब 30 फीसदी तक बढ़ने की संभावनाएं हैं। एक अगस्त तक सब कुछ फाइनल हो जाएगा।

विज्ञापन

10 जुलाई तक प्रस्ताव तैयार कर लिया जाएगा। 25 तक प्रस्तावों पर आपत्तियां मांगी जाएंगी। इसके बाद जिलाधिकारी के साथ बैठक कर एक अगस्त से नए सर्किल रेट जारी कर दिए जाएंगे।  -श्याम सिंह बिसेन, एआईजी स्टांप

अभी ये हैं सर्किल रेट (प्रति वर्गमीटर)

 

मोहल्ला आवासीय व्यावसायिक
सिविल लाइंस 59000 113000
स्वरूप नगर 62000 76000
काकादेव गांव  22000 93000
कल्याणपुर खुर्द 12800 44000
चकेरी 11600 43000
बैरी अकबरपुर कछार 17000 65000
जूही बारादेवी 79000 112000
किदवई नगर साइट एक 26000 69000
लखनपुर 31000 38000
सीसामऊ 39500 62000
जरीबचौकी   25000   93000
दादानगर   17000    70000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed