फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Preparations for the Barawafat procession intensify police on alert to ensure a peaceful event

कानपुर: बारावफात जुलूस की तैयारियां तेज, शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस अलर्ट, अफसरों ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Sun, 23 Aug 2026 03:39 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 23 Aug 2026 03:39 PM IST
सार

Kanpur News: आगामी बारावफात के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को लेकर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा ने भारी पुलिस बल के साथ रामलीला मैदान, कोतवाली और बेकनगंज क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Kanpur Preparations for the Barawafat procession intensify police on alert to ensure a peaceful event
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बारावफात के अवसर पर प्रस्तावित जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा ने रामलीला मैदान, कोतवाली और बेकनगंज क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर जुलूस मार्ग, आयोजन स्थलों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त ने जुलूस की तैयारियों और पूर्व में किए गए प्रबंधों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। उन्होंने निर्धारित जुलूस मार्ग, संवेदनशील स्थलों और आयोजन स्थलों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के निर्देश दिए। संभावित भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी पेट्रोलिंग, बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

विज्ञापन





जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दिए निर्देश
जुलूस के दौरान सुगम यातायात संचालन के साथ ही कानूनव्यवस्था बनाए रखने के लिए भी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम समय रहते पूरे करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त यातायात रवींद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed