फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Preparations for metro construction started from Transport Nagar to Naubasta, target to complete the work by 2024

कानपुर: ट्रांसपोर्ट नगर से नौबस्ता तक मेट्रो निर्माण की तैयारियां शुरू, 2024 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

Mon, 15 Nov 2021 03:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 15 Nov 2021 03:28 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मेट्रो निर्माण का कार्य बहुत तेजी से हो रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर से नौबस्ता तक एलीवेटेड मेट्रो ट्रैक बिछाने के लिए 29 नवंबर को टेंडर होने हैं। दिसंबर में तकनीकी अध्ययन के बाद नए साल में कार्यादेश जारी किया जाएगा। 2022 में निर्माण शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
Kanpur: Preparations for metro construction started from Transport Nagar to Naubasta, target to complete the work by 2024
कानपुर में तैयार मेट्रो ट्रैक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने ट्रांसपोर्ट नगर से नौबस्ता तक मेट्रो निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए 29 नवंबर को टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। 2024 तक यह काम पूरा होना है। इसके बाद आईआईटी से नौबस्ता तक 23.80 किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो दौड़ने लगेगी।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी ने कॉरिडोर-1 के पहले फेज के तहत आईआईटी से मोतीझील तक एलीवेटेड ट्रैक का निर्माण कराया है। इसी कॉरिडोर के दूसरे चरण में चुन्नीगंज से माल रोड होते हुए नरोना चौराहा (नयागंज मेट्रो स्टेशन) तक भूमिगत मेट्रो का निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन


तीसरे चरण में नरोना चौराहे से ट्रांसपोर्ट नगर तक भूमिगत मेट्रो निर्माण के लिए आए टेंडरों का तकनीकी अध्ययन चल रहा है। इसी कॉरिडोर में चौथे व अंतिम फेज में ट्रांसपोर्ट नगर से नौबस्ता तक एलीवेटेड मेट्रो ट्रैक बिछाने के लिए 29 नवंबर को टेंडर होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में तकनीकी अध्ययन के बाद नए साल में कार्यादेश जारी किया जाएगा। 2022 में निर्माण शुरू हो जाएंगे। इसी बीच कॉरिडोर-2 के तहत सीएसए से बर्रा-8 तक भी मेट्रो ट्रैक बिछाने की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। मेट्रो के अधिकारियों के अनुसार 2025 से दोनों कॉरिडोर में मेट्रो ट्रेन दौड़ने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed