फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Power Crisis, there is no electricity for 12 hours, crisis due to 133 faults in 24 hours

Kanpur Power Crisis: रतनपुर में साढ़े 11...कर्रही में नौ घंटे नहीं रही बिजली, 24 घंटे में 133 फॉल्ट से संकट

Sat, 17 Jun 2023 03:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 17 Jun 2023 03:34 PM IST
सार

Kanpur News: केस्को के रिकॉर्ड के मुताबिक शहर को जरूरत के हिसाब से बिजली पूरी दी जा रही है। फॉल्ट के हिसाब से नियमित बिजली आपूर्ति कुछ इलाकों में नहीं है। शुक्रवार को औसत 23 घंटे 20 मिनट बिजली आपूर्ति दर्ज की गई।

विज्ञापन
Kanpur Power Crisis, there is no electricity for 12 hours, crisis due to 133 faults in 24 hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में भीषण गर्मी में ओवरलोड की वजह से फीडरों की ट्रिपिंग, लाइनों के फॉल्ट और ट्रांसफार्मरों की खराबी के कारण बिजली संकट शुक्रवार को भी बना रहा। ट्रांसफार्मर में खराबी होने से कर्रही की बिजली नौ घंटे और रतनपुर बी ब्लॉक की बिजली साढ़े 11 घंटे तक गुल रही।

विज्ञापन

इससे पानी का संकट भी गहरा गया। 24 घंटे में फॉल्ट की 133 शिकायतें दर्ज की गईं। शुक्रवार को 24 घंटे में केस्को के हेल्पलाइन नंबर 18001801912 पर 9025 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकतम 695 मेगावाट बिजली का लोड दर्ज किया गया।
विज्ञापन

एचटी लाइन के फॉल्ट से संकट बढ़ा, एक ट्रांसफार्मर फुंका
कर्रही की में ठाकुर चौराहा ट्रांसफार्मर से नौ घंटे, पनकी थाना ट्रांसफार्मर से साढ़े 11 घंटे बिजली बंद रही। कर्रही की बिजली दोपहर 3:10 बजे से रात 12:11 बजे तक और बी ब्लॉक पनकी सबस्टेशन से पनकी थाना आरोग्य अस्पताल ट्रांसफार्मर की बिजली गुरुवार रात 12:21 बजे से शुक्रवार सुबह 11:50 बजे तक बंद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी का संकट भी गहराया
बिजली गुल होने यहां पर पानी का संकट गहरा गया। रातभर गर्मी की वजह से लोग सो नहीं सके और फ्रिज में रखा खाने पीने का सामान बर्बाद हो गया। शहर में नौ जगहों पर एचटी लाइन के फॉल्ट से दिक्कतें रहीं। आरपीएच ट्रांसमिशन सबस्टेशन की मेन लाइन मेट्रो के काम की वजह से कट गए।

इन इलाकों में बाधित रही बिजली
इससे घंटाघर, दालमंडी, शनिदेव मंदिर और छबीलेपुरवा सबस्टेशन के 20 फीडरों से बिजली करीब ढाई घंटे तक बंद रही। एक ट्रांसफार्मर दहेली सुजानपुर डिवीजन में फुंक गया। चार ट्रांसफार्मरों में फॉल्ट से बिजली बंद रही। पशुपतिनगर के सरदार टिंबर का ट्रांसफार्मर से भी साढ़े छह घंटे बिजली बाधित रही।

बिजली न आने लोग बेहद परेशान
इसके अलावा ईश्वरीगंज बिठूर, इंसुलेटर फॉल्ट से बर्रा-4, सर्वोदयनगर ट्विन टॉवर, विनायकपुर, मरियमपुर अस्पताल के पास दिलबाग रोज गार्डेन, दबौली दुर्गा मंदिर, रतनलालनगर, काजीखेड़ा लालबंगला, मकबरा ग्वालटोली, जरौली फेज-1 आदि में भी बिजली ने लोगों को परेशान किया।

औसत 20 से 25 फीडर बंद, 23:20 घंटे बिजली
केस्को के रिकॉर्ड के मुताबिक शहर को जरूरत के हिसाब से बिजली पूरी दी जा रही है। फॉल्ट के हिसाब से नियमित बिजली आपूर्ति कुछ इलाकों में नहीं है। शुक्रवार को औसत 23 घंटे 20 मिनट बिजली आपूर्ति दर्ज की गई। हालांकि अलग-अलग समय पर अलग- अलग 20 से 25 फीडर नियमित बंद भी रहे।

आचार्यनगर में बिजली संकट बहुत ज्यादा है। पिता जी बुजुर्ग हैं और घर पर अकेले रहते हैं। बिजली न होने पर गर्मी में बीमारी के लक्षण बढ़ जाते हैं। मैं अशोकनगर में दुकान आ जाता हूं। दो तीन सालों में इस बार आपूर्ति बदहाल है।   -मनीष मेहता

बाबूपुरवा सबस्टेशन की बिजली पहले से ही खराब चल रही थी। अब तो गर्मी में बिजली ज्यादा कट रही है। बिजली की आवाजाही से फ्रिज का पानी तक ठंडा नहीं मिल पाता है। दूध, मक्खन और सब्जी समेत खाने पीने का सामान खराब हो जाता है।  -जुल्फिकार हुसैन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed