{"_id":"686018701f1e228894076b22","slug":"kanpur-pothole-on-the-road-took-the-life-of-a-mason-riding-a-bike-2025-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सड़क के गड्ढ़े ने ले ली बाइक सवार राजमिस्त्री की जान, हादसे के वक्त नहीं लगाए था हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सड़क के गड्ढ़े ने ले ली बाइक सवार राजमिस्त्री की जान, हादसे के वक्त नहीं लगाए था हेलमेट
Sat, 28 Jun 2025 10:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 28 Jun 2025 10:09 PM IST
सार
Kanpur News: बाइक सवार युवक गड्ढ़े में फंसकर उछलकर दूर जा गिरा। हैलेट में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। हादसा चकेरी के अहिरवां स्थित मथुरापुर गांव के पास हुआ।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चकेरी थानाक्षेत्र के अहिरवां में चौदह साल पहले बनी सड़क के गड्ढे राहगीरों को दर्द देने के साथ अब जान भी ले रहे है। शुक्रवार देर रात युवक की बाइक का पहिया गड्ढे में फंसकर उछला तो चालक दूर जा गिरा। गंभीर अवस्था में वह मदद के लिए कुछ दूर तक घिसटता रहा और फिर बेसुध हो गया। सूचना पर पहुंची चकेरी पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा। वहां उसकी मौत हो गई। हादसे के वक्त वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
मूलरूप से बहराइच रानीपुर के आनंदपुर कटघरा निवासी रवींद्र सिंह का बेटा सुग्रीव (30) शहर में कमाने आया था। वह चकेरी के सनिगवां स्थित ज्ञाननगर में बुआ के घर में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। सुग्रीव के परिवार में पत्नी नीतू और दो बेटे प्रिंस व कृष्णा हैं। भाई निखिल ने बताया कि सुग्रीव शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे बाइक लेकर काम के सिलसिले में निकला था। वह अहिरवां स्थित गुप्ता चौराहा सजारी मोड़ होते हुए मथुरापुर गांव के पास पहुंचा, तभी हादसा हुआ।
विज्ञापन
इसी गड्ढ़े में गिरकर हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
गांव के पास सड़क के गड्ढे में उसकी बाइक का पहिया चला गया, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और वह उछलकर दूर जा गिरा। घायल अवस्था में वह घसीटते हुए कुछ दूर भी गया, ताकि उसे मदद मिल जाए लेकिन उसे कोई नहीं मिला और वह वहीं अचेत हो गया। बाद में वहां से गुजरे राहगीरों ने हादसे की सूचना चकेरी पुलिस को दी।
गड्ढ़े में गिरकर राजमिस्त्री की मौत
- फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों ने उसे कांशीराम ट्रामा सेंटर भेजा जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर हैलट रेफर कर दिया। हैलट में इलाज के दौरान उसकी शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष शुक्ला ने बताया कि गड्ढ़े में फंसकर युवक की हादसे में मौत हुई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।