{"_id":"6ad50585e31caaed7c0dd1db","slug":"kanpur-post-monsoon-activity-could-signal-the-onset-of-winter-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पोस्ट मानसून सक्रियता कर सकती ठंड की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पोस्ट मानसून सक्रियता कर सकती ठंड की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
Sun, 18 Oct 2026 11:14 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
अरब सागर में एक नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसका असर कानपुर परिक्षेत्र पर आ सकता है। इससे हल्की ठंड की शुरुआत हो जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि अक्तूबर के आखिरी सप्ताह से रातें हल्की ठंडी होने लगेंगी। 15 नवंबर के बाद से ठंड तेजी से बढ़ेगी।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि नवंबर के दूसरे-तीसरे हफ्ते से कड़ाके की ठंड शुरू होने का अनुमान है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के बाद वहां से आने वाली बर्फीली हवाएं प्रदेश में तापमान गिराएंगी। इस समय एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के ऊपर सक्रिय है। इसके अलावा, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और लक्षद्वीप के ऊपर बना हुआ है। इससे दक्षिण भारत में भारी बारिश हो रही है।
विज्ञापन
तापमान
अधिकतम- 31.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 20.2 डिग्री सेल्सियस