{"_id":"688a628978e74d17f700a51f","slug":"kanpur-policeman-called-and-said-the-youth-is-in-the-post-then-said-he-ran-away-body-found-2025-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पुलिसकर्मी ने कॉल कर कहा चौकी में है युवक, फिर कहा भाग गया, मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पुलिसकर्मी ने कॉल कर कहा चौकी में है युवक, फिर कहा भाग गया, मिला शव
Wed, 30 Jul 2025 11:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
रायबरेली गुरुबख्शगंज निवासी 35 वर्षीय राजेंद्र का शव संदिग्ध हालात में पनकी के रेलवे ट्रैक किनारे मिला है। वह इटावा से घर के लिए निकले थे। परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उन्हें कॉल कर राजेंद्र के एमआईजी चौकी में होने की जानकारी दी थी। मंगलवार दोपहर जब चौकी में पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि रात में ही वह चले गए हैं। कुछ देर बाद उनका शव मिलने की जानकारी दी गई। एडीसीपी पश्चिम ने मामले की जांच शुरू करा दी है।
राजेंद्र इटावा स्थित स्थित एक फैक्ट्री में ठेकेदार सुरेश के अंडर में काम करते थे। परिवार में पत्नी गीता, तीन बेटियां और एक बेटा है। छोटे भाई पिंटू ने बताया कि सोमवार की रात राजेंद्र घर आने के लिए निकले थे। ट्रेन बदलने के लिए देर रात में पनकी स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन
राजेंद्र इटावा स्थित स्थित एक फैक्ट्री में ठेकेदार सुरेश के अंडर में काम करते थे। परिवार में पत्नी गीता, तीन बेटियां और एक बेटा है। छोटे भाई पिंटू ने बताया कि सोमवार की रात राजेंद्र घर आने के लिए निकले थे। ट्रेन बदलने के लिए देर रात में पनकी स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता मृतक का भाई
- फोटो : अमर उजाला
उनके पास रात में पुलिसकर्मी ने कॉल की, कहा राजेंद्र यहां है, उसे ले जाओ। मंगलवार दोपहर वह भाभी के साथ चौकी पहुंचे तो उन्हें राजेंद्र रात में चले गए हैं। आधे घंटे बाद पुलिसकर्मी ने उनको फोटो दिखाई कहा रेलवे ट्रैक किनारे शव मिला है। पिंटू का आरोप है कि आखिर बारह घंटे में भाई के साथ ऐसा क्या हुआ है। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि परिजनों के आरोपों पर जांच कराई जा रही है। युवक नशे में पुलिस चौकी पहुंचा था। पुलिसकर्मी ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी थी। चौकी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।