फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Police Send Maternal Uncle Accused in Divyansh Murder Case to Jail

Kanpur: दिव्यांश हत्याकांड में आरोपी मामा को पुलिस ने भेजा जेल, पीट-पीटकर की गई थी छात्र की हत्या

Tue, 28 Apr 2026 07:04 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 28 Apr 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Police Send Maternal Uncle Accused in Divyansh Murder Case to Jail
गिरफ्त में आरोपी मामा - फोटो : अमर उजाला
गुरुकुल हत्याकांड मामले में पुलिस ने मंगलवार को छात्र दिव्यांश के मामा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी मामा के खिलाफ पीड़ित परिजन ने तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। महाराजपुर थानाक्षेत्र के गौरिया गांव निवासी दिव्यांश की गुरुकुल संचालक सौरभ मिश्रा ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


परिजन ने दिव्यांश के मामा जितेंद्र तिवारी उर्फ बाला प्रसाद को भी आरोपी मानते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप था कि जितेंद्र को घटना की जानकारी थी लेकिन वह गुमराह करते हुए कहा कि सीढ़ियों से गिरने की बात कह रहा था, जबकि उसकी पीट-पीट कर हत्या की गई थी। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि हत्या की साजिश तथा परिजन को गलत सूचना देने एवं गुमराह करने पर आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया था। इसके बाद उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed