फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Police responded to a Meta alert and rescued a young man who had hanged himself

UP: मेटा के अलर्ट पर पुलिस सक्रिय, फंदे से लटके युवक की बचाई जान, इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था ये वीडियो

Tue, 14 Oct 2025 11:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Unnao: Police responded to a Meta alert and rescued a young man who had hanged himself
आत्महत्या का प्रयास करने वाले संदीप के साथ मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बिहार थाना के हमीरपुर गांव निवासी युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने की बात करते हुए छत के कुंडे से दुपट्टे का फंदा बांधने का वीडियो पोस्ट किया। मेटा कंपनी से मिले अलर्ट पर सक्रिय पुलिस 16 मिनट में मौके पर पहुंची और युवक समझाकर खुदकुशी करने से रोक लिया। हमीरपुर गांव निवासी संदीप (19) ने प्रेम-प्रसंग में असफल होने पर सोमवार रात घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर गले में डाल लिया। उसने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। इस पर मेटा कंपनी की ओर से पुलिस मुख्यालय लखनऊ के सोशल मीडिया सेंटर को ई मेल के जरिए अलर्ट भेजा।

विज्ञापन


डीजीपी के निर्देश पर भगवंत नगर चौकी इंचार्ज देवेंद्र नाथ अवस्थी, लोकेशन के आधार पर 16 मिनट में युवक के घर पहुंच गए। कमरे के दरवाजे को तोड़वाया। संदीप गले में फंदा डाल चुका था। हालांकि कमरे की छत की ऊंचाई कम होने से फंदा कस नहीं सका। पुलिस ने उसे समझाया और जान बचाई। सीओ मधुप नाथ मिश्र ने बताया कि ईमेल अलर्ट के बाद पुलिस ने तत्काल पहुंचकर युवक की जान बचाई है। कमरे में बेड के नीचे जहरीला पदार्थ भी मिला है। युवक ने प्रेम प्रसंग में असफल होने पर यह कदम उठाने की बात बताई है। उसकी काउंसलिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed